अपडेटेड 12 April 2025 at 22:16 IST
Hair Collagen Treatment: घर पर बालों में कोलेजन कैसे बढ़ाएं?
How can I increase collagen in my hair naturally? मैं अपने बालों में कोलेजन कैसे बढ़ा सकता हूं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How can I increase collagen in my hair naturally? आज के समय में हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे हों। लेकिन लाइफस्टाइल में जुड़ी गलत आदतें और गलत खान-पान के कारण अक्सर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं। लेकिन बालों की समस्या के पीछे एक कारण है कोलेजन की कमी। जी हां, ऐसे में घर पर रहकर आप कोलेजन ट्रीटमेंट के माध्यम से न केवल अपने बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं बल्कि बालों को अच्छा भी बना सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने शरीर में कोलेजन को कैसे बढ़ा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
घर पर बालों में कोलेजन कैसे बढ़ाएं?
- बता दें कि कोलेजन को बढ़ाने में लहसुन आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप चार से पांच लहसुन की कलियों को लें और अपने पास नारियल का तेल या जैतून का तेल रखें। साथ ही शहद भी रखें। अब आप सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें और उसका एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर उस पेस्ट में नारियल का तेल मिलाएं। अब मिश्रण में शहद को मिलाएं और जड़ों से लेकर बालों तक अच्छे से लगाएं। फिर हल्के हल्के हाथों से मालिश करें। उसके बाद 30 से 45 मिनट तक अपने बालों में इस मिश्रण को लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू या ठंडे पानी से धो लें। हालांकि आप साधारण पानी से भी बाल धो सकते हैं। लेकिन लहसुन की गंध परेशान कर सकती है। ऐसे में आप शैंपू में नींबू का रस मिलाएं, जिससे कि लहसुन की गंध दूर हो सके। ऐसा करने से बालों में चमक आएगी।
- बादाम का तेल और दही भी बालों को कुदरती कोलेजन पहुंचा सकता है। ऐसे में आप कटोरी में दही और शहद को मिलाएं। अब बने मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। उसके बाद 1 घंटे तक अपने बालों में लगा छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
नोट - यदि आपकी जड़ें सेंसिटिव हैं या आपको बालों से संबंधित समस्या है तो एक बार डॉक्टर से पूछ लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 April 2025 at 22:16 IST