अपडेटेड 12 April 2025 at 18:06 IST

Itching: नहाने के बाद खुजली होने का क्या कारण है? जान लें कारण

Cause of Itching after a shower: नहाने के बाद भी मेरे शरीर में खुजली क्यों होती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Cause of Itching after a shower
Cause of Itching after a shower | Image: freepik

Cause of Itching after a shower: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि कुछ लोगों को नहाने के बाद खुजली की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि यह कितनी गंभीर बात है और आम बात है, इसके बारे में लोग नहीं जानते। यदि आपको भी नहाने के बाद खुजली की समस्या होती है तो उसके पीछे के कारणों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि किसी व्यक्ति को नहाने के बाद शरीर में खुजली महसूस होती है तो इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

नहाने के बाद खुजली होने का क्या कारण है? 

  • बता दें कि यह स्थिति पोस्ट-शावर प्रुरिटस कहलाती है। जब ये स्थिति होती है तो व्यक्ति को नहाने के बाद खुजली की समस्या हो सकती है। ऐसे में
  • जब कोई व्यक्ति गर्म पानी से नहाता है तब भी उसे यह समस्या हो जाती है। बता दें, गर्म पानी से नहाने के कारण त्वचा सूखी हो जाती है, जिसके कारण खुजली होती है। 
  • व्यक्ति तेज केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल करता है तब भी व्यक्ति को यह समस्या हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति की स्किन खराब भी हो सकती है। 
  • आजकल हम नहाने के दौरान कई ऐसे प्रोडक्ट्स जैसे बॉडी वॉश, शैंपू, कंडीशनर आदि का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन चीजों के इस्तेमाल से भी व्यक्ति को एलर्जी हो सकती है, जिससे लक्षणों के तौर पर खुजली होती है। 

नहाने के बाद खुजली होने से कैसे रोकें? 

व्यक्ति को गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। नहाते समय नहाने का समय 5 से 10 मिनट ही रखना चाहिए। ज्यादा देर पानी के संपर्क में नहीं रहना चाहिए। प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते वक्त केमिकल के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। पर्याप्त पानी पीना चाहिए। स्किन को ड्राई होने से बचने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - Dark Neck: गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? जानें

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 April 2025 at 18:06 IST