Hair Care Tips: बालों को घने और काले करने के लिए बस लगा लें ये दो चीज, हफ्तेभर में दिखने लगेगा असर
Hair Care Tips: क्या आपके भी बाल पतले और सफेद हो रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में विस्तार से बालों में दो चीजों को लगाने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे दिख सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Hair Care Tips: आजकल के लाइफस्टाइल में पॉल्यूशन और कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बढ़ते इस्तेमाल ने हमारे बालों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित किया है। कम ही उम्र में बालों का झड़ना, सफेद होना और डैंड्रफ जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं।अगर आप भी महंगे पार्लर ट्रीटमेंट और हेयर केयर प्रोडक्ट्स से थक चुके हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद दो ऐसी चीजें हैं, जिसे बालों में लगाने से आपको हफ्तेभर में फायदे दिख सकते हैं।
बालों के लिए क्यों वरदान है मेथी और दही?
मेथी के दानों और दही 'नेचुरल हेयर मास्क' है। मेथी में भरपूर मात्रा में आयरन और प्रोटीन होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। साथ ही, इसमें 'निकोटिनिक एसिड' पाया जाता है, जो बालों को अंदर से मजबूती देता है। वहीं दूसरी ओर, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कैल्प को साफ करता है और बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करता है। इसलिए बालों में मेथी और दही लगाने से फायदे दिख सकते हैं।
मेथी और दही का हेयर मास्क किस तरह बनाएं?
- 2 से 3 बड़े चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें।
- सुबह मेथी के दानों को थोड़े से पानी के साथ पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में एक छोटी कटोरी ताजा दही मिलाएं। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो आप इसमें एक चम्मच नारियल का तेल भी डाल सकते हैं।
- इस मिश्रण को अपने स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।
- इसे 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड या हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।
ये भी पढ़ें - Gochar March 2026: मार्च में 4 बड़े ग्रहों का होने वाला है गोचर, इन 4 राशियों की भरेगी जेब, बिजनेस वालों को होगा खास लाभ
बालों में मेथी और दही लगाने के फायदे क्या हैं?
- मेथी में मौजूद हार्मोन प्रीकर्सर्स बालों को झड़ने से रोकता है।
- नियमित इस्तेमाल से बालों का टैक्सचर सही रहता है और नए बाल उगने में मददगार साबित होता है।
- दही के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की खुजली और रूसी डैंड्रफ को जड़ से खत्म करते हैं।
- यह मास्क बालों के लिए एक कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं।