बारिश के दिनों में हेयर केयर हुआ मुश्किल, इन टिप्स से चिपचिपाहट के बिना बालों को मिलेगा पोषण
बारिश के दिनों में अक्सर लड़कियां बालों में तेल लगाना छोड़ देती हैं, जिससे उन्हें कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में कुछ टिप्स के जरिए बालों की केयर कर सकते हैं
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Best Hair Oil For Monsoon: बारिश के मौसम में न सिर्फ स्किन और हेल्थ से जुड़ी समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं, बल्कि इन दिनों में बालों से जुड़ी दिक्कतें भी लोगों को होने लगती हैं। दरअसल, मानसून के दिनों में नमी के चलते लोगों को डैंड्रफ से लेकर हेयर फॉल तक की समस्याओं से जूझना पड़ता है। वहीं उमसभरी गर्मी की वजह से ज्यादातर लोग बालों में तेल लगाना छोड़ देते हैं जिसकी वजह से बालों को पोषण नहीं मिलता और कई दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
दरअसल, बारिश के दिनों में ज्यादातर लोग चिपचिपाहट की वजह से बालों में तेल लगाना छोड़ देते हैं। ऐसा करने पर वह चिपचिपाहट से तो बच जाते हैं, लेकिन बालों को पोषण नहीं मिलता जिसकी वजह से बाल कमजोर होने के साथ-साथ रूखे होने लगते हैं और खुजली जैसी समस्या भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि इस मौसम में चिपचिपाहट के बिना बालों को सेहतमंद रखने के लिए कौन से तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
मानसून में हेयर केयर के लिए बालों में लगाएं ये तेल
बारिश का मौसम काफी चिपचिपा होता है। ऐसे में अगर बालों में तेल लगाया जाता है तो बाल और भी ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं और अगर नहीं लगाया जाता है तो बाल खराब होने लगते हैं। ऐसे में अगर इस मौसम में सरसों का तेल लगाया जाता है तो ये चिपचिपे भी नहीं होते हैं साथ ही ये बालों से जुड़ी और भी कई सारी परेशानियों को दूर करने के काम आता है। हालांकि आपको मानसून में सरसों के तेल के इस्तेमाल का सही तरीका मालूम होना चाहिए। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
बरसात में ऐसे लगाएं बालों में तेल नहीं होगी चिपचिहाट की टेंशन
बरसात का पानी बालों को कमजोर और चिपचिपा बना सकता है। ऐसे में अगर आप बारिश के समय में सरसों के तेल को गर्म करके बालों में लगाते हैं तो ये चिपचिपेपन का एहसास भी नहीं होने देगा और बालों को और भी कई फायदा पहुंचाने का काम करेगा। हालांकि इस मौसम में 15 दिन में एक बार ही बालों में तेल लगाने की सलाह दी जाती है।
Advertisement
बालों की फ्रिजीनेस दूर करने के लिए करें मालिश
वहीं जिन महिलाओं के स्कैल्प ऑयली और बाल फ्रिजीनेस होते हैं। ऐसे लोगों तेल लगाते समय ध्यान रखना चाहिए तेल स्कैल्प पर कम और बालों पर ज्यादा लगाएं और मसाज करें।
मानसून में कैस्टर ऑयल का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
बरसात के मौसम में आप कैस्टर ऑयल का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल में कैस्टर ऑयल को मिलाना है और फिर इसे बालों की जड़ो पर लगाकर गर्म टॉवल से बांधना होगा। लगभग एक घंटे तक ऐसे ही रखने के बाद बालों को धो लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।