अपडेटेड 16 July 2024 at 15:57 IST
Diabetes Symptoms: डायबिटीज होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, घरेलू उपायों से होगा कंट्रोल
आम सी नजर आने वाली डायबिटीज (Diabetes) कई बार घातक भी हो सकती है। ऐसे में जब इसकी शुरुआत हो तभी कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Gharelu Tips For Diabetes Control: भारत समेत पूरी दुनिया में पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। अब ये सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों को ही नहीं बल्कि नौजवानों और छोटे बच्चों को भी अपने चपेट में लेने लगी है। वैसे तो डायबिटीज यानी मधुमेह को लोग ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन आम सी नजर आने वाली इस बीमारी को अगर समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह घातक हो सकती है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए दवाईयां नहीं बल्कि कुछ घरेलू उपाय भी काम आ सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के बारे में जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि मधुमेह क्या होता है? दरअसल, जब शरीर के पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। इसी स्थिति को डायबिटीज कहते हैं। इस बीमारी को अगर कंट्रोल न किया जाए तो यह कई अन्य बीमारियों को भी दावत देने लगती है। ऐसे में आइए इसके शुरुआती लक्षणों से लेकर इसके घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
डायबिटीज के शुरुआती और गंभीर लक्षण?
शुरुआती लक्षण
- अधिक प्यास लगना
- अधिक पेशाब आना
- अधिक भूख लगना
- वजन कम होना
गंभीर लक्षण
Advertisement
- बेहोशी आना
- दौरा पड़ना
- व्यवहारिक बदलाव
डायबिटीज कंट्रोल करने के घरेलू उपाय?
तुलसी की पत्तियां
डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह दो से तीन तुलसी की पत्तियां चबाकर खाएं। ऐसा करने पर उन्हें काफी आराम मिलेगा।
सौंफ
रोजाना खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सौंफ खाएं। इससे भी शुगर को कम करने में मदद मिलती है।
Advertisement
सब्जियां
सुबह खाली पेट टमाटर, खीरा और करेले का जूस मिलाकर पिएं। इससे काफी तेजी से शुगर कंट्रोल होता है।
मेथी दाना
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मेथी के दाने भी बहुत ही असरदार होते हैं। इसके लिए रात भर मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह मेथी के दाने चबाकर खाएं साथ ही बचे हुए पानी को भी पिएं।
नीम की पत्तियां
रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों का जूस पिएं।
अलसी के बीज
प्रतिदिन सुबह खाली पेट अलसी के बीज का चूर्ण गर्म पानी के साथ लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 16 July 2024 at 15:57 IST