Skin Care: अब पिंपल्स को कहें बाय-बाय! गोंद कतीरा और नींबू से बना ये सस्ता घरेलू नुस्खा आजमाएं

सिर्फ 5 रुपये में पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे गोंद कतीरा और नींबू से बने एक खास घरेलू उपाय के बारे में, जिससे स्किन को नमी और चमक मिलेगी। आप इसे घर में आसानी से बना सकते हैं।

avoid these habits that can cause pimples and acne on face tips for beautiful skin
पिंपल्स हटाने के उपाय | Image: Freepik

भागदौड़ भरी जिंदगी के साथ गलत खान-पान और हार्मोनल बदलाव की वजह से पिंपल्स होना आम समस्या बनती जा रही है। चेहरे पर फोड़े-फुंसियां निकलना न सिर्फ दिखने में खराब लगता है, बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम कर देता है। कई लोग महंगी क्रीम्स, सीरम और ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं मिलता। उल्टा, इनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप ये सस्ता और असरदार उपाय ट्राई कर सकते हैं।

आपकी रसोई में ही इस असरदार नुस्खे का सामान मिल जाएगा। जी हां, आपको चाहिए बस गोंद कतीरा और नींबू। आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल होने वाला ये सस्ता नुस्खा पिंपल्स से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

गोंद कतीरा से कैसे मिलता है ग्लो?  

गोंद कतीरा को त्रागाकैंथ गम भी कहते हैं, ये एक नेचुरल गोंद है जो पेड़ की छाल से निकलता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को कूलिंग देती है, जिससे स्किन को नमी मिलती है। लगातार इसका इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है, जिससे ड्राईनेस और पिंपल्स कम होते हैं। इसके अलावा ये शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, जिससे मुंहासे, झुर्रियां और सनबर्न जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स जल्दी सूखते हैं। ये स्किन को अंदर से साफ करता है और ग्लो बढ़ाता है।

नींबू है पिंपल्स का दुश्मन

नींबू में विटामिन सी, सिट्रिक एसिड और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये एक्ट्रा तेल को कंट्रोल करते हैं, डेड स्किन सेल्स हटाते हैं और ब्लैकहेड्स कम करते हैं। लेकिन याद रखें, इसे सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि संवेदनशील स्किन पर इरिटेशन हो सकती है। ध्यान रहे ये नुस्खा पीने का है, जो अंदर से असर करता है। बस 3 से 4 दिन आजमाएं और फर्क आप खुद महसूस कर पाएंगे।

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल? 

रात को 4-5 ग्राम 'गोंद कतीरा' एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें।  
सुबह इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाएं।  
आधा नींबू निचोड़कर अच्छी तरह मिक्स करें।  
रोज सुबह खाली पेट पी लें।

साफ स्किन पाने के लिए हमेशा ज्यादा पानी पिएं और तेल-मसालेदार खाना कम खाएं। याद रखें, हर स्किन अलग होती है, अगर पिंपल्स ज्यादा हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस उपाय से 3-4 दिनों में पिंपल्स सूख जाते हैं। साथ ही ये सस्ता, सुरक्षित और नेचुरल तरीका है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi: रोहिणी में फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला, जीजा निकला आरोपी

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड