Delhi Crime: रोहिणी में फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला, जीजा ही निकला आरोपी; लड़की के कपड़े पहनकर पहुंचा था क्लीनिक
Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके जीजा ने क्लीनिक में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। जानें आरोपी कैसे क्लीनिक में लड़की बनकर घुसा और लोगों ने उसे कैसे पकड़ा?
- भारत
- 3 min read

Rohini Physiotherapist Attack: दिल्ली के रोहिणी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सेक्टर 24 पॉकेट-17 में एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर क्लीनिक में घुसकर दिन दहाड़े हमला कर दिया गया। हैरान वाली बात ये है कि हमला करने वाला पीड़िता का जीजा ही निकला। जीजा ने अपनी साली से चाकू पर हमला किया और अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपी लड़की के कपड़े पहनकर आया था।
लड़की बनकर क्लीनिक में दाखिल हुआ आरोपी
घटना दोपहर के वक्त की है जब आरोपी जीजा इलाज कराने के बहाने क्लीनिक में घुसा, उस वक्त आरोपी ने विग लगा रखी थी और उसने लड़की के कपड़े पहने हुए थे। इलाज कराने के बहाने आरोपी जीजा अपनी साली तक पहुंचा और बातचीत के दौरान अचानक तेजी से चाकू निकालकर पीड़िता साली पर वार करने लगा। हमला काफी भयानक बताया जा रहा है। इस दौरान पीड़िता बुरी तरह से घायल हो गई और चीख चीख कर लोगों को बुलाने लगी।
साली पर वार करने के बाद भागा जीजा, लोगों ने पकड़ा
आरोपी हमला करने के बाद मौका देखकर क्लीनिक की छत की तरफ भाग गया था, जहां कपड़े बदलने के बाद वो साथ वाली छत से दूसरी छतों से होता हुआ भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन लोगों ने हल्ला मचाकर उसे दबोच लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। वहीं मौके पर पुलिस को भी सूचना दे दी गई। आरोपी ने विग लगाया हुआ था, जो हमला करते हुए क्लीनिक के अंदर ही गिर गई थी। फिजियोथेरेपिस्ट पर हमला होते ही वह चिल्लाते हुए बाहर आ गई थी। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।
पीड़िता के शरीर पर गई गहरे घाव, ICU में भर्ती
लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर पकड़ा और मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू बरामद किया। वहीं, आरोपी की पहचान उसके जीजा के रूप में हुई तो सभी हैरान रह गए। महिला फिजियोथेरेपिस्ट को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है, शरीर पर कई जगहों पर गहरे घाव होने की वजह से उसे आईसीयू में रखा गया है।
Advertisement
फिलहाल रोहिणी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला लग रहा है। जांच में पुरानी रंजिश की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस क्लीनिक के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।