अपडेटेड 13 December 2025 at 19:23 IST
Foot Care Cream: सुंदर और सॉफ्ट पैरों के लिए घर पर खुद से बनाएं फुट क्रीम, जानें सही तरीका
Foot Care Cream: सर्दियों में अक्सर हमारे पैर ड्राई होने लग जाते हैं और एड़ियां भी फटने लग जाती है तो इसे सुंदर और सॉफ्ट बनाने के लिए हम आपको घर पर खुद से फुट क्रीम बनाने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Foot Care Cream: हम अपने चेहरे और बालों का तो खूब ख्याल रखते हैं, लेकिन हम अक्सर अपने पैरों का ख्याल रखना भूल जाते हैं। हमारे पैर पूरे दिन हमारा भार उठाते हैं और चलते-फिरते समय हमारे साथ होते हैं, इसलिए उन्हें भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। फटी एड़ियां, रूखी त्वचा और थकावट पैरों की आम समस्याएं हैं, जिनसे छुटकारा पाने के लिए फुट क्रीम सबसे बेहतरीन समाधान है।
बाजार में कई तरह की फूट क्रीम मिलती है, जो अक्सर हानिकारक हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आपको नेचुरल चीजों को ही लगाने की जरूरत है।
इसलिए आप खुद ही घर पर फूट क्रीम तैयार कर सकते हैं। यह न केवल असरदार साबित होगी, बल्कि आपके पैरों को डैमेज होने से भी बचाएगा। आइए इस लेख में विस्तार से फूट क्रीम बनाने के बारे में जानते हैं।
फूट क्रीम बनाने के लिए क्या चाहिए?
- शहद
- नारियल तेल
- शिया बटर
- टी ट्री एसेंशियल ऑयल
- विटामिन-ई तेल
ये भी पढ़ें - Surya Dev Stotra: रविवार के दिन जरूर करें सूर्य अष्टोत्तर शतनामावली स्तोत्र का पाठ, जीवन की सभी मुश्किलें होंगी दूर
Advertisement
फूट क्रीम घर पर कैसे बनाएं?
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए, तो उसके ऊपर एक और छोटा बर्तन रखें। इसे 'डबल बॉयलर' कहते हैं।
- छोटे बर्तन में शिया बटर और नारियल तेल डालें। इन्हें धीरे-धीरे तब तक पिघलने दें जब तक कि यह पूरी तरह से तरल न हो जाए। (अगर आप मोम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे भी इसी समय डालें।)
- जब यह मिश्रण पूरी तरह से पिघल जाए, तो इसे आंच से हटा लें और सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें। आप इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं ताकि यह जमना शुरू हो जाए।
- जब यह हल्का गाढ़ा होने लगे, तो इसमें शहद, विटामिन-ई तेल और टी ट्री एसेंशियल ऑयल डालें। अब एक चम्मच या ब्लेंडर की मदद से इसे 2-3 मिनट तक तब तक फेंटें जब तक कि यह एक क्रीम जैसा गाढ़ा और फ्लफी न हो जाए।
- तैयार क्रीम को किसी एयरटाइट जार में भरकर रखें। आपकी होममेड फुट क्रीम इस्तेमाल के लिए तैयार है। आप इसे आराम से अपनी एड़ियों पर लगाएं। इससे आपको फायदे दिख सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 December 2025 at 19:23 IST