अपडेटेड 10 July 2025 at 23:25 IST
Face Glow: शेविंग के बाद स्किन हो जाती है रुखी? ये 5 घरेलू नुस्खे देंगे इंस्टेंट ग्लो और सॉफ्टनेस
चेहरे पर शेविंग के बाद रफ स्किन हो जाती है। आप ये 5 घरेलू उपाय अपना सकते हैं और सॉफ्ट-ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Face Shaving: आजकल कई महिलाएं अनचाहे फेशियल हेयर हटाने के लिए शेविंग करती हैं। हालांकि, शेविंग के बाद स्किन ड्राई और खुरदरी हो जाती है। ऐसे में घरेलू उपायों से त्वचा को फिर से सॉफ्ट और चमकदार बनाया जा सकता है। ये उपाय लड़के भी ट्राई कर सकते हैं।
1. एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा में ठंडक पहुंचती है। यह स्किन को सोफ्ट रखता है और अगर फेस पर गलती से कट लग गया है तो जलन कम होती है। यह स्किन को तुरंत राहत देता है।
2. नारियल तेल से करें मसाज
नारियल तेल स्किन के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। हल्के हाथों से मालिश करने से त्वचा में नमी बनी रहती है।
3. दूध-हल्दी फेस पैक
दूध में हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं। 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें। इससे त्वचा मुलायम और ब्राइट होती है।
Advertisement
4. गुलाब जल से क्लींजिंग
शेविंग के बाद गुलाब जल से चेहरा साफ करें। यह स्किन को ठंडक और ताजगी देता है।
5. शहद का मास्क लगाएं
शुद्ध शहद त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और प्राकृतिक ग्लो लाता है। ये सबसे खास फेस पैक में से एक है।
Advertisement
क्या महिलाओं के लिए फेस शेविंग करना सही है?
वैसे को महिलाओं शेविंग करने की सलाह नहीं दी जाती, लेकिन महिलाओं के चेहरे पर हार्मोनल बदलाव या जेनेटिक कारणों से अनचाहे बाल आना आम बात है। ऐसे में फेस शेविंग एक आसान, तेज और किफायती विकल्प माना जाता है। हालांकि, इसके बारे में कई मिथक प्रचलित हैं, जैसे कि शेविंग सिर्फ पुरुषों के लिए है या इससे बाल मोटे और गहरे हो जाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि अगर सही तरीके से और सही टूल्स का इस्तेमाल करके फेस शेविंग की जाए, तो इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता।
मृत कोशिकाएं हटेती है और तुरंत मिलती है रिजल्ट
फेस शेविंग का सबसे बड़ा फायदा है कि यह बेहद सरल और दर्द रहित प्रक्रिया है। वैक्सिंग, थ्रेडिंग या लेजर जैसे ऑपरेशन के मुकाबले शेविंग घर पर आसानी से की जा सकती है और तुरंत रिजल्ट देती है। अचानक पार्टी या किसी इवेंट में जाना हो, तो यह सबसे जल्दी और सुविधाजनक उपाय है।
सही दिशा में रेजर चलाने और हल्के हाथों से शेविंग करने पर कट लगने या स्किन डैमेज का खतरा बहुत कम होता है। साथ ही शेविंग से स्किन एक्सफोलिएट होती है, जिससे मृत कोशिकाएं हटती हैं और त्वचा सॉफ्ट दिखती है। इसलिए, अगर सावधानी बरती जाए तो फेस शेविंग महिलाओं के लिए सुरक्षित और फायदेमंद उपाय है।
(यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है, विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 10 July 2025 at 23:25 IST