पिंपल्स से भर गया है चेहरा! फिकी पड़ गई है फेस की चमक? इन फेस पैक का करें इस्तेमाल, लौट आएगी रौनक

Pimple Home Remedies: अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स ने घर बना लिया है तो आपको इन फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
skin
पिंपल्स के लिए फेस पैक | Image: Pexels

Face Pack for Pimple: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें एक प्रॉब्लम पिंपल्स (Pimple) यानी मुंहासों भी है। चेहरे पर दिखने वाले मुंहासे दिखने में बेहद खराब लगते हैं। ये चेहरे की खूबसूरती बिगाड़कर उसकी चमक को छीनने का काम करते हैं।

चेहरे पर पिंपल्स होने का कारण स्किन का ध्यान न रखने से लेकर गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके पिंपल्स जल्द से जल्द खत्म हो जाएं तो आपको इन फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

पिंपल्स को खत्म करेंगे ये फेस पैक (Face Pack For Pimples)

नीम फेस पैक (Neem Face Pack)

पिंपल्स को दूर करने के लिए आपको नीम से बना फेस पैक जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको नीम की पत्तियों को पीसकर इसमें हल्दी और गुलाबजल मिक्स करना है। अब इसे मुंहासों पर या पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे के पिंपल्स धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे और स्किन ग्लो करेगी।

Advertisement

एलोवेरा फेस पैक (Aloe Vera Face Pack)

पिंपल्स का खात्मा करने के लिए एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल करना भी काफी अच्छी रहेगा। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में चुटकीभर हल्दी मिलाकर इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद साधारण पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन भी हेल्दी होकर ग्लो करने लगेगी और पिंपल्स भी धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: स्लिम होने के चक्कर में क्या आप भी रहते हैं घंटों भूखे? हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है भारी
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड