अपडेटेड 15 August 2024 at 13:26 IST
Eye Makeup Tips: आई मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान, खिल जाएगा पूरा लुक
Eye Makeup Tips: अगर आप पहली बार आई मेकअप करने जा रहे हैं तो आपको ये मेकअप टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Eye Makeup Tips: मेकअप हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है। हालांकि मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा आई मेकअप होता है। आप मेकअप चाहे कितना भी अच्छा क्यों न कर लें लेकिन अगर आपने अपनी आंखों के मेकअप का पूरा ख्याल नहीं रखा है तो इससे आपका चेहरा सुंदर दिखने के बजाय भद्दा दिखने लगेगा।
ऐसे में अगर आप अपने आई मेकअप को एक परफेक्ट फिनिशिंग टच देना चाहती हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने आई मेकअप को स्टनिंग लुक दे सकेंगे।
आई मेकअप करने के टिप्स (Eye makeup tips)
आंखों की सफाई
मेकअप करने से पहले अपनी आंखों को अच्छी तरह से ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे आंखों के भीतर और आस-पास की स्किन पर जमा गंदगी आसानी से साभ हो जाएगी।
Advertisement
आई प्राइमर
आई मेकअप को अप्लाई करने से पहले आंखों पर आई प्राइमर लगाना जरूरी होता है। इससे आपका आई मेकअप लम्बे समय तक टिका रहता है। साथ ही आई मेकअप उभरकर सामने आता है।
Advertisement
आइब्रो
आईब्रो भी आई मेकअप का अहम हिस्सा होती हैं। इसलिए इन्हें परफेक्ट शेप देकर इन पर आईब्रो पेंसिल लगाकर आप इन्हें डार्क कर सकती हैं।
आईशैडो
आईशैडो का कलर इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के इवेंट के लिए आई मेकअप कर रही हैं। वहीं, अगर आप नाइट पार्टी में जा रही हैं तो आप डार्क शेड आईशैडो लगा सकती हैं। लेकिन अगर आप बिगिनर हैं तो आपको शुरुआत में न्यूड शेड आईशैडो का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
आई लाइनर
बिगिनर्स के लिए ब्लैक आईलाइनर एकदम सही रहेगा। आप धीरे-धीरे आईलाइनर की पतली या मोटी लेयर दोनों आंखों पर अप्लाई करें। ये आपकी आईज को गजब का लुक देने का काम करता है।
काजल
बिना काजल के किसी भी तरह का आई मेकअप अधूरा होता है। लाइनर लगाने के बाद आप आंखों में काजल अप्लाई करें। इसके लिए आप ब्लैक या व्हाइट काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मस्करा
आईलैशेज को बड़ा दिखाने के लिए आप मस्कारा का इस्तेमाल जरूर करें। मस्कारा लगाने के बाद आपकी आईलैशेज बेहद लम्बी दिखेंगी। इस स्टेप के साथ ही आपका आई मेकअप पूरा हो जाएगा।
फिक्सिंग स्प्रे
आई मेकअप करने के बाद आखिर में इसे मेकअप फिक्सिंग स्प्रे के साथ पूरा करें। इससे आपका आई मेकअप दिनभर बरकरार रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 13:26 IST