अपडेटेड 8 January 2026 at 12:20 IST
Easy Hairstyles: मोतियों की मदद से 5 मिनट में बनाएं पर्ल हेयर स्टाइल, आप दिखेंगी राजकुमारी सी खूबसूरत
Quick Hair Styles: पर्ल हेयर स्टाइल न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि यह आपके पूरे लुक को क्लासी और रॉयल बना देता है। सिर्फ 5 मिनट में आप भी मोतियों की मदद से राजकुमारी जैसी खूबसूरत दिख सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

5 Minute Easy Hair Styles To Look Beutiful: हर लड़की चाहती है कि वो बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत नजर आए। अगर आपको भी पार्टी, शादी या किसी खास मौके पर जल्दी तैयार होना है, तो पर्ल यानी मोतियों से बना हेयर स्टाइल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह दिखने में बेहद एलिगेंट लगता है और इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं। इन हेयर स्टाइल को आप किसी भी शादी या पार्टी के लिए स्टाइल कर सकते हैं। तो जानते हैं आसान और खूबसूरत पर्ल हेयर स्टाइल बनाने का तरीका।
हाफ ओपन पर्ल स्टाइल
बालों के आगे के हिस्से को हल्का सा पीछे लेकर हाफ पोनी बनाएं। अब इसमें पर्ल पिन लगा दें। यह स्टाइल कॉलेज, ऑफिस या छोटी पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसे आप किसी भी गाउन के साथ में स्टाइल कर सकते हैं। ज्यादातर इसे कॉकटेल नाइट पार्टी पर स्टाइल करना या सगन लुक के लिए पसंद किया जाता है।
बन के साथ पर्ल टच
बालों का लो बन बनाएं और उसके चारों तरफ मोतियों वाली पिन लगाएं। खासकर साड़ी या लहंगे के साथ यह लुक आपको बिल्कुल राजकुमारी जैसा फील देगा। आप पर्ल पिन की जगह पर मोतियों की चैन वाली हेयर एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्रेड विद पर्ल
सबसे पहले चोटी बनाएं और चोटी के बीच-बीच में पर्ल पिन लगाते जाएं। यह स्टाइल सिंपल होते हुए भी बहुत स्टाइलिश लगता है। पर्ल पिन की जगह आप चैन बालों में स्टाइल कर सकते हैं।
Advertisement
खुले बालों में पर्ल क्लिप
अगर आप बाल खुले रखना चाहती हैं, तो एक साइड से बाल पीछे कर पर्ल क्लिप लगा लें। यह स्टाइल बहुत ही ग्रेसफुल लगता है और रोजमर्रा के लिए भी अच्छा है। इसके अलावा आप प्रिन्सेस करों लुक में भी बालों में बड़े साइज का पर्ल क्लिप बालों मे लगा सकती हैं।
पर्ल चैन स्टाइलिंग
हाई पोनीटेल या ब्रेड बनाकर उसके बेस पर मोतियों वाली पिन लगाएं। यह हेयर स्टाइल आपको मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देगा। इस तरह की चैन आपको अलग से खरीदने की जरूरत नहीं है। इसे आप खुद घर में कस्टमाइज करके भी खुद से बना सकते हैं। पतली चैन इस लुक के लिए बेस्ट रहेगी।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 January 2026 at 12:20 IST