अपडेटेड 10 September 2025 at 17:20 IST
Beauty Hacks: DIY से चाहिए ग्लोइंग स्किन? तो चेहरे पर भूलकर भी न लगाएं रसोई की ये 5 चीजें, बिगड़ सकता है चेहरा
Beauty Hacks: घरेलू नुस्खों से अगर आपको भी ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो रसोई में रखी गईं ये 5 चीजें बिलकुल भी न लगाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Beauty Hacks: सोशल मीडिया पर DIY स्किनकेयर ट्रेंड काफी वायरल होते रहते हैं। लेकिन नेचुरल और घर में मौजूद कई सारी ऐसी चीजें हैं जन्हें चेहरे पर इस्तेमाल करने से दिक्कत हो सकती है। कई लोग घर में मौजूद कुछ चीजों को अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं ताकि ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्चा न करना पड़े। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें चेहरे पर डायरेक्ट लगाने से नुकसान हो सकता है।
नींबू
नींबू को लोग अक्सर स्किन को चमकदार और ग्लोइंग बनाने के लिए यूज करते हैं। लेकिन इसका जूस बहुत ज्यादा एसिडिक होता है। इसे डायरेक्ट चेहरे पर लगाने से लाल रंग के चक्कत्ते पड़ सकते हैं। खुजली और एलर्जी की दिक्कत आ सकती है। नींबू का उपयोग फेस पैक में सिर्फ कुछ बूंदें डालकर ही करना चाहिए।
चीनी
चीनी को डायरेक्ट स्क्रब की तरह चेहरे पर इस्तेमाल करने से दिक्कत हो सकती है। इसके दाने स्किन पर छोटे-छोटे कट और खरोंच बना सकते हैं। मुंहासों वाली स्किन पर तो यह और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि यह सूजन और दाग-धब्बे बढ़ा देता है।
बेकिंग सोडा
रसोई में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा चेहरे पर बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। ये स्किन के नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है और पीएच बैलेंस बिगाड़ देता है। इसका नतीजा स्किन ड्राईनेस, मुंहासे और सन सेंसिटिविटी जैसी दिक्कतें बढ़ा सकता है।
Advertisement
दालचीनी
दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाती है लेकिन इसे सीधे चेहरे पर लगाने से स्किन पर जलन और लालिमा हो सकती है। अगर इस्तेमाल करना हो तो इसे शहद या ऑयल जैसी चीजों में मिलाकर बहुत ही कम मात्रा में लगाएं।
वेजिटेबल ऑयल
चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए कई लोग वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसमें मौजूद रिफाइंड केमिकल्स त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे मुंहासे और जलन की समस्या बढ़ जाती है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 September 2025 at 17:20 IST