DIY Deodorant: अंडरआर्म्स की बदबू और कालापन दूर करेगा ये सस्ता घरेलू नुस्खा, सिर्फ 12 रुपये में बनाएं डिओडोरेंट, जानें आसान तरीका
DIY Deodorant: गर्मियों में अक्सर अंडरआर्म्स में पसीना आने से बदबू आने लगती हैं। ऐसे में बाहर मिलने वाले डिओडोरेंट में केमिकल्स मिले होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं साथ ही काफी महंगे भी होते हैं। लेकिन अब घर पर भी सिर्फ 12 रुपये में डिओडोरेंट बना सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

DIY Deodorant: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बॉडी और अंडरआर्म्स से पसीने की बदबू आने लगती है। कई बार इसकी वजह से शर्मिंदगी महसूस करनी पड जाती है। ऐसे में लोग महंगे डिओडोरेंट को यूज करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स मौजूद रहते हैं, जो बॉडी को नुकसान पहुंचाते हैं। बाजार में मिलने वाले डिओडोरेंट में कई तरह के केमिकल्स पाए जाते हैं, जो खासतौर पर सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की स्किन काली भी पड़ सकती है। अब इस परेशानी का एक आसान और सस्ता समाधान लेकर आए हैं। इससे आप घर पर ही सिर्फ 12 रुपये में ही नेचुरल डिओडोरेंट तैयार कर सकते हैं।
नेचुरल डिओडोरेंट बनाने के लिए सामग्री
इस घरेलू डिओडोरेंट को बनाने के लिए आपको कुछ सस्ती और आसान चीजों की जरूरत होती है। इसमें फिटकरी का एक टुकड़ा ले लीजिए। इसके साथ ही चार से पांच ढक्कन गुलाब जल की जरूरत होगी। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और पांच से छै बूंद नेचुरल एसेंस शामिल हैं। ये सभी चीजें आसानी से घर या बाजार में मिल जाती हैं, जो बाजार में काफी सस्ती भी रहती हैं।
डिओडोरेंट बनाने का आसान तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले फिटकरी को कांच के गिलास में पीसकर डाल दें। इसमें उसमें गुलाब जल डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक स्प्रे या बोतल में एलोवेरा जेल और नेचुरल एसेंस मिलाएं। अब इसमें फिटकरी और गुलाब जल का मिक्चर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका नेचुरल डिओडोरेंट तैयार है।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
नहाने के बाद अंडरआर्म्स को अच्छी तरह सुखाएं और फिर इस डिओडोरेंट को लगाएं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या हाल ही में वैक्सिंग की है, तो फिटकरी की मात्रा कम रखें। यह डिओडोरेंट पूरे दिन आपको फ्रेश रखने में मदद करेगा और बदबू को दूर रखता है।