Basi Roti Chilla Recipe: रात की बची बासी रोटी से बनाएं टेस्टी चीला, मिनटों में तैयार होगा क्रिस्पी ब्रेकफास्ट, नोट करें रेसिपी

Basi Roti Chilla Recipe: क्या अपके घर में रात के खाने से रोटी बच जाती हैं? तो अब इनसे टेस्टी चीला बनाकर यूज कर सकते हैं। बासी रोटी से बना हुआ क्रिस्पी चीला ब्रेकफास्ट को एकदम मजेदार बना देगा।

Basi Roti Chilla Recipe
Basi Roti Chilla Recipe | Image: AI

Basi Roti Chilla Recipe: अक्सर रात के खाने से बची हुई रोटियां सुबह बेकार समझकर फेंक दी जाती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इनसे कुरकुरा ब्रेकफास्ट बनाकर यूज कर सकते हैं। अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश में हैं तो बासी रोटी से बना चीला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह रेसिपी खाने में टेस्टी के साथ ही बनाना भी बेहद आसान है। खास बात यह है कि इसमें ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही चीले को बस कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

बासी रोटी से चीला बनाने की समाग्री

2 से 3 बासी रोटियां
आधा कप बेसन
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 से 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ)
आधा छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
जरूरत अनुसार पानी
चीला सेंकने के लिए तेल

कैसे बनाएं चीला

सबसे पहले बासी रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर रख लें। इन्हें मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें। अब इसमें आधा कप बेसन मिला लें। स्वाद के लिए बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालें। इसमें थोड़ा सा नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा भी मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद बैटर तैयार करें। इस बैटर को थोड़ी देर के लिए रख दें।

तवे पर ऐसे बनाएं क्रिस्पी चीला

अब गैस पर तवा चढ़ाकर उसे गर्म होने दें। तवे पर हल्का सा तेल डालकर गर्म होने दे। इसके बाद तैयार बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। इसे मीडियम आंच पर सेक लें। जब एक तरफ से सुनहरा हो जाए तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छे से क्रिस्पी होने तक अच्छे से पकाएं। इस तरह से आपका स्वादिष्ट बासी रोटी चीला बनकर तैयार हो जाएगा। अब इस चीले को आप हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ सर्व कर सकते हैं। यह नाश्ते के साथ-साथ हल्की भूख के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: टूट जाएगी वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी! 72 घंटे की जांच; जेल जाएगा फरमान?

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड