अपडेटेड 22 November 2025 at 19:42 IST

Soft Lips: सर्दी में फटने लगे हैं होंठ? चुकंदर से बनाएं लिप बाम, ड्राईनेस होगी गायब और लिप्स दिखेंगे पिंक-पिंक

Homemade Lip Balm Using Beetroot: होंठों की सही तरीके से देखभाल करना जरूरी होता है। इसके लिए बाहर से पैसे खर्च करके लिप बाम खरीदने की जगह आप घर में चुकंदर की मदद लेकर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

diy lip balm using beetroot chukandar se lip balm kaise banaen
चुकंदर से लिप बाम कैसे बनाएं | Image: Freepik

How To Make Lip Balm At Home: खूबसूरत और मुलायम होंठों की चाह हम सभी रखते हैं और इसके लिए हम आये दिन तरह-तरह के लिप केयर प्रोडक्ट्स भी खरीदते हैं। वहीं सर्दियों का मौसम आते ही होंठों का फटना, सूखना और काला पड़ना आम समस्या बन जाती है। ऐसे में केमिकल वाले लिप बाम की जगह अगर आप घर पर बना नेचुरल लिप बाम बनाकर न सिर्फ होंठों को मुलायम रख सकते हैं, बल्कि ये नैचुरली गुलाबी भी नजर आएंगे। चुकंदर की मदद से आप आसानी से लिप बाम बना सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे-

चुकंदर कैसे है फायदेमंद?

चुकंदर में नैचुरल गुलाबी रंग और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो होंठों की रंगत सुधारते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट होंठों की डेड स्किन हटाकर उन्हें सॉफ्ट और हेल्दी बनाते हैं। साथ ही, यह होंठों को गहराई से मॉइस्चर भी करता है।

Uploaded image

घर पर कैसे बनाएं लिप बाम?

लिप बाम के लिए सामग्री:

  • 1 छोटा चुकंदर
  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • 1/2 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच देसी घी
Uploaded image

लिप बाम बनाने की विधि:

Advertisement
  • सबसे पहले एक चुकंदर को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें।
  • एक छोटे बर्तन में घी को हल्का गर्म करें।
  • इसमें नारियल तेल और चुकंदर का रस मिलाएं।
  • अब शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को ठंडा होने दें और एक छोटे डिब्बे में भर लें।

लिप बाम इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

  • रोजाना सोने से पहले इस लिप बाम को होंठों पर लगाएं।
  • दिन में कम से कम 2 बार इस्तेमाल करने से बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
  • इसके नियमित उपयोग से कुछ ही दिनों में होंठ मुलायम, चमकदार और पिंक दिखने लगेंगे।
Uploaded image

अन्य लिप केयर टिप्स

  • ठंड में भी शरीर की जरूरत के अनुसार पानी पिएं।
  • रोजाना बाहर जाते समय होंठों पर लिप बाम जरूर लगाएं।
  • साथ ही, हफ्ते में 2 बार चीनी और शहद से हल्का स्क्रब करें।
  • यह स्क्रब होंठों पर जमी डेड स्किन को हटाने में मददगार साबित होगा।

लिप बाम को लगाने से क्या होता है?

घर पर नेचुरल चीजों की मदद से बनाई यह लिप बाम पूरी तरह नेचुरल है, इसमें कोई केमिकल नहीं होता है और यह आपके होंठों को अंदर से पोषण देने में भी मददगार साबित हो सकती है। साथ ही, चुकंदर का नैचुरल रंग होंठों को खूबसूरत बनाने में सहायता करता है।

यह जरूर पढ़ें:  Water After Meal: खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें कारण और सही तरीका

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 November 2025 at 19:42 IST