is it right to drink water immediately after meal know the correct timing and way for good health khana khane ke baad pani pina chahiye ya nahi

Water After Meal: खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें कारण और सही तरीका

Right Way Of Drinking Water After Meal: खाने के साथ अक्सर हम पानी का ग्लास लेकर बैठते हैं। अक्सर घरों में बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि “खाने के तुरंत बाद पानी मत पीयो, पाचन खराब हो जाएगा।” वहीं कुछ लोग कहते हैं कि पानी पीना जरूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सच्चाई क्या है? खाना खाने के तुरंत बाद में पानी पीना चाहिए या नहीं? तो चलिए जानते हैं इसके पीछे छिपा कारण और पानी पीने का सही तरीका क्या है-

camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्या खाने के बाद पानी पीना सही है? 

हां, पानी पीना गलत नहीं है, लेकिन तुरंत बहुत ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती, जिससे खाना ठीक से नहीं पच पाता है।

Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खाने के तुरंत पानी पीने के नुकसान 

खाना खाने के तुरंत बाद में पानी पीने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। जैसे पेट भारी और फूला हुआ महसूस होता है। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गैस और अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा एसिडिटी बढ़ सकती है। ऐसे में खाना देर से पचता है। साथ ही, वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है।

Image: Freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खाने के बाद पानी पीने का सही तरीका

  • खाना खाने के 30 से 40 मिनट बाद पानी पीना सबसे बेहतर माना जाता है।
  • ज्यादा प्यास लगे तो 2-3 घूंट गुनगुना पानी पी सकते हैं।
  • पानी को धीरे-धीरे और घूंट-घूंट करके पिएं।
Image: Pexels
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खाना खाने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं? 

खाने से 20-30 मिनट पहले एक गिलास पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इससे पाचन बेहतर होता है। ज्यादा खाने से बचाव होता है और शरीर हाइड्रेट रहता है।

Image: Pixabay
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गुनगुना पानी क्यों है बेहतर? 

खाने के बाद अगर पानी पीना ही है तो ठंडे पानी की बजाय गुनगुना पानी पिएं। यह पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को आराम देता है।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Sujeet Kumar

पब्लिश्ड