Dark Elbows and Knees: काली कोहनी और घुटनों पर जमे मैल से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से करें साफ, 2 दिनों में मिलेगी निखरी स्किन

Dark Elbow and Knee: गर्मियां आते ही लोगों की हाथ की कोहनी और पैर के घुटने काफी काले पड़ने लगते हैं। अब इस समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे साने आ गए हैं, जिसे इस्तेमाल करते सिर्फ 2 दिनों में ही छुटकारा मिल जाएगा।

Dark Elbow Remedies
Dark Elbow Remedies | Image: Freepik

Dark Elbow and Knee: अक्सर लोग अपने चेहरे की देखभाल पर पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन कोहनी और घुटनों को नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि समय के साथ इन हिस्सों की स्किन काली और रूखी दिखने लगती है। यह समस्या बेहद आम है, जो धूप, गंदगी, फ्रिक्शन और मॉइस्चर की कमी के कारण होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इस डार्कनेस को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए ऐसे कुछ नुस्खों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप घर पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

नींबू और शहद

नींबू में मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग गुण स्किन के रंग को हल्का करने में मदद करते हैं। जबकि शहद स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर उसे सॉफ्ट बनाता है। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर कोहनी और घुटनों पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद धो लें। कुछ दिनों में ही इसका इस्तेमाल करने से साफ असर नजर आने लगता है।

बेसन और हल्दी

बेसन स्किन की सफाई करने और डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करता है, वहीं हल्दी के एंटीसेप्टिक गुण स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। रेगुलर इसका इस्तेमाल करने से स्किन में साफ ग्लो नजर आता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ डार्कनेस कम करने में भी मदद करता है। रोज रात को सोने से पहले ताजा एलोवेरा जेल को कोहनी और घुटनों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में स्किन मुलायम और साफ नजर आने लगेगी।

Advertisement

स्क्रबिंग

डेड स्किन सेल्स जमा होने से भी कोहनी और घुटने काले पड़ने लगते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब करना जरूरी है। इसके लिए चीनी और तेल को मिलाकर नेचुरल स्क्रब तैयार करें और हल्के हाथों से रगड़ें। इससे डेड स्किन हटेगी और स्किन साफ व चमकदार दिखेगी।

यह भी पढ़ें: लेडी लव संग मनाया जीत का जश्न, GF माहिका ने हार्दिक पर लूटाया प्यार
 

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड