IPL 2026: 4 हार के बाद पलटी किस्मत, तो लेडी लव संग मनाया जीत का जश्न, GF माहिका ने हार्दिक पांड्या पर यूं लूटाया प्यार; Video Viral

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने लगातार चार बार हार के बाद अब जीत हासिल कर ली है। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ इंजॉय करते देखा गया।

Follow : Google News Icon  
Hardik Pandya
Hardik Pandya | Image: instagram

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में लगातार चार हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या का जश्न खास बन गया, जब उनकी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान के दोनों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

धमाकेदार जीत और जश्न

मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर सीजन में जोरदार कमबैक कर लिया है। इस जीत के बाद हार्दिक पंड्या को काफी एक्साइटेड देखा गया और मैदान के बाहर उनका जश्न देखने लायक था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में उनकी खुशी साफ झलक रही है।

माहिका संग रोमांटिक अंदाज ने खींचा फैंस का ध्यान

एक वीडियो में हार्दिक पंड्या अपनी लेडी लव का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेटर उन्हें भीड़ के बीच से प्रोटेक्ट करते नजर आते हैं। वह एक जेंटलमैन की तरह माहिका को कार तक छोड़ते हैं और उन्हें सेफली बैठाते हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

गले लगकर मनाई जीत

दूसरे वीडियो में हार्दिक पंड्या स्टेडियम के बाहर माहिका का इंतजार करते दिखते हैं। जैसे ही माहिका वहां पहुंचती हैं, वह दौड़कर उनके पास आती हैं और दोनों एक दूसरे को गले लगाकर जीत का जश्न मनाते हैं। इस पल में दोनों की खुशी और प्यार साफ नजर आता है।

Advertisement

रिश्ता और सपोर्ट सिस्टम

माहिका हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करती नजर आती हैं और अब वह उनकी सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम बन चुकी हैं। उनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। माहिका ने भी सोशल मीडिया पर स्टेडियम से तस्वीर शेयर कर हार्दिक पर प्यार लुटाया है।

पर्सनल लाइफ अपडेट

हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों चर्चा में है। नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद माहिका उनकी जिंदगी में आई हैं। माहिका हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ भी खास बॉन्ड शेयर करती हैं और अक्सर उनके साथ नजर आती हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बदन पर गिराया पानी, चमकीले लहंगे- चोली में स्टेज पर छाईं सिंगर, ‘शरारत’ गाने पर बेकाबू हुईं Jasmine Sandlas
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड