अपडेटेड 7 July 2025 at 23:16 IST

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे चेहरे पर स्क्रब लगाते समय ये गलतियां? जानें क्या है फेस पर स्क्रब करने का सही तरीका और फायदे

चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको सबसे पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए और उसी को ध्यान में रखकर स्किन केयर प्रोडक्टस को चुनना चाहिए।

correct way of applying face scrub and benefit of using this
correct way of applying face scrub | Image: Freepik

Benefits of Applying Face Scrub: चेहरे की त्वचा का ख्याल हम सभी रखते हैं। आखिर रखे भी क्यों ना, हमसभी खूबसरत दिखना पसंद करते हैं और इसके लिए स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है। वहीं चेहरे पर मौजूद टैनिंग और डेड स्किन को हटाने के लिए अक्सर हम फेस स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे भी इस्तेमाल करने का सही तरीका होता है। क्या ये आप जानते हैं?

बता दें कि सही तरीके से और स्टेप को फॉलो करके अगर आप चेहरे पर स्क्रब नहीं करते हैं तो यह आपकी त्वचा के लिए कई तरह से नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चेहरे पर स्क्रब लगाने का सही तरीका और बताएंगे फेस स्क्रब से जुड़ी कुछ आसान टिप्स ताकि आप अपनी स्किन का सही तरीके से ख्याल रख पाए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा पाए।

फेस स्क्रब करने के बाद क्या करें?

Uploaded image
  • चेहरे से स्क्रब को पानी से निकालने के बाद तौलिए की मदद से फेस को डैब-डैब करके पोंछ लें। 
  • चेहरे पर स्क्रब लगाने के बाद मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना बिल्कुल ना भूलें अन्यथा यह आपकी त्वचा के लिए कई तरह से नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
  • स्किन पर स्क्रब लगाने के बाद ड्राईनेस से बचने के लिए आप पहले फेस सीरम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेस स्क्रब करने से पहले क्या करें?

  • चेहरे पर स्क्रब करने से पहले क्लीन अप करना जरूरी होता है ताकि त्वचा पर मौजूद गंदगी साफ हो जाए। 
  • इसके बाद आपको हल्के हाथों के दबाव से चेहरे पर स्क्रब को मसाज करना चाहिए। 
  • ऐसा करने से त्वचा पर मौजूद पोर्स सही तरीके से साफ हो पाएंगे और चेहरा खूबसूरत नजर आएगा।

फेस स्क्रब करते समय किन बातों का रखें ख्याल?

Uploaded image
  • चेहरे पर स्क्रब करते समय आपको हाथों के प्रेशर को कम से कम रखना चाहिए। 
  • ऐसा करने से स्क्रब में मौजूद बारीक पार्टिक्लस आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। 
  • फेस स्क्रब करते समय आंखों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा यह इन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। 
  • नोज के साइड में फेस स्क्रब को लगाएं ताकि चेहरे पर मौजूद पोर्स सही तरीके से साफ होने पाए।

इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।

यह भी पढ़ें: 40 के बाद पड़ गया है चेहरे का नूर फीका? आज से ही रोजाना करें ये काम
 

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 July 2025 at 23:16 IST