अपडेटेड 8 November 2025 at 19:52 IST

Skin Glow: चिया सीड्स से बनाएं ये 5 होममेड फेस मास्क, मिनटों में पाएं नेचुरल चमक

Skin Glow: चिया सीड्स स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे यूज करके आप इन 5 तरीकों से फेस मास्क बना सकते हैं, जो आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देगें।

chia seeds face mask
chia seeds face mask | Image: freepik

Skin Glow: अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी भी स्किन बिना किसी भी प्रकार के मेकअप को यूज करके नेचुरल ग्लो करे, तो चिया सीड्स से बने ये फेस मास्क आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। हेल्दी स्किन के लिए अब एक्सपेंसिव प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि किचन में मौजूद ये छोटे-छोटे सीड्स ही काफी हैं। आइए जानते हैं कैसे चिया सीड्स आपकी स्किन को ग्लोइंग, हेल्दी और यूथफुल बना सकते हैं। इससे बनाने वाले पांच होममेड फेस मास्क को आप ट्राई कर सकते हैं।

1. चिया सीड्स और एलोवेरा

एलोवेरा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करते हैं। जब इसे चिया सीड्स के साथ मिलाया जाता है, तो ये मास्क स्किन में नमी बनाए रखता है और फाइन लाइंस को कम करता है। एक चम्मच चिया सीड्स को दो चम्मच एलोवेरा जेल में मिलाएं और 20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाए।

2. चिया सीड्स और शहद

शहद स्किन को डीप क्लीन करने के साथ उसे मुलायम भी बनाता है। चिया सीड्स के साथ इसका कॉम्बिनेशन चेहरे की डलनेस को हटाता है और नैचुरल ग्लो देता है। एक चम्मच चिया सीड्स को शहद में भिगोएं, 10 मिनट बाद चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

3. चिया सीड्स और दही

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की डेड सेल्स को हटाता है और टोन को ब्राइट बनाता है। चिया सीड्स इस मास्क को और भी पावरफुल बनाते हैं। एक चम्मच चिया सीड्स को दो चम्मच दही में मिलाएं और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।

Advertisement

4. चिया सीड्स, नींबू और शहद

नींबू का विटामिन C स्किन के कलर को निखारता है, जबकि शहद स्किन को मुलायम रखता है। यह मास्क सन टैन को हटाने में मदद करता है। चिया सीड्स में कुछ बूंदें नींबू और आधा चम्मच शहद डालें, 15 मिनट तक चेहरे पर रखें।

5. चिया सीड्स और खीरा

खीरे का रस और चिया सीड्स मिलकर स्किन को ठंडक देते हैं और सनबर्न से राहत पहुंचाते हैं। एक चम्मच चिया सीड्स को खीरे के रस में भिगोकर जेल जैसा बनने दें और चेहरे पर लगाएं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सर्दियों में आंवला खाने के 7 जबरदस्त फायदे, रोग भगाने का है रामबाण

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 November 2025 at 19:52 IST