अपडेटेड 8 November 2025 at 17:01 IST
Amla Benefits: सर्दियों में आंवला खाने के 7 जबरदस्त फायदे, रोग भगाने का है रामबाण
Amla Benefits: सर्दियों के समय हमारी बॉडी कमजोर हो जाती है, ऐसे में कुछ नेचुरल चीजों को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी होता है। आमला एक बेहतर ऑप्शन है जिसे बीमारियों का रामबाण माना जाता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Amla Benefits: सर्दियों का मौसम अपने साथ बीमारियों को साथ लेकर आता है। ऐसे में अगर आप अपने खानपान में कुछ हेल्दी और नेचुरल चीजें शामिल नहीं करते हैं, तो पूरे सीजन आपको बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में आंवला एक बेहतरीन चीज है जो सभी तरीके की हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का रामबाण होता है। विटामिन C से भरपूर आंवला न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि त्वचा, बाल और पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
1. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
आंवला में मौजूद विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। रोजाना आंवला खाने से सर्दी-जुकाम जैसी छोटी मौसमी बीमारियों कोसों दूर रहती हैं।
2. बालों को मजबूत और घना बनाए
आंवला हेयर हेल्थ के लिए बेस्ट नेचुरल टॉनिक माना जाता है। इसके सेवन से बाल झड़ना कम होता है, डैंड्रफ दूर होता है और बालों में नेचुरल शाइन आती है।
3. स्किन पर आता है नेचुरल ग्लो
आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसका जूस या मुरब्बा खाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और झुर्रियों खतम होती हैं।
Advertisement
4. डाइजेशन में मददगार
सर्दियों में डाइजेशन कमजोर हो जाता है। आंवला फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन में सुधार करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है।
5. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
आंवला ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे हार्ट हेल्थ का खतरा कम होता है।
Advertisement
6. आंखों की रोशनी बढ़ाए
आंवले में कैरोटीन और विटामिन A मौजूद रहती है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में सहायक होते हैं। नियमित सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं।
7. एनर्जी और ताजगी बनाए रखता है
सर्दियों में सुस्ती और थकान आम है। लेकिन आंवला खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और दिनभर एक्टिव महसूस होता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 17:01 IST