अपडेटेड 13 June 2025 at 15:36 IST

Curd for Hair: नहाने से पहले बालों में दही कैसे लगाएं? जानें तरीका और फायदे

घर पर दही का हेयर मास्क कैसे बनाएं? सर में दही कैसे लगाते हैं? क्या शैंपू करने के बाद दही लगा सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

hair mask
Curd for Hair: नहाने से पहले बालों में दही कैसे लगाएं? जानें तरीका और फायदे | Image: Freepik

Can we apply curd directly to hair in Hindi: बालों को झड़ने, टूटने और रूखेपन की समस्या को दूर करने में दही बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। बता दें कि दही के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए उपयोगी होते हैं। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए की दही का इस्तेमाल बालों में कैसे करें और दही लगाने से बालों को क्या-क्या फायदे होते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दही खाने से बालों को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? साथ ही दही को कैसे बालों में लगाया जाए? पढ़ते हैं आगे… 

दही को बालों में कैसे लगाएं? 

दही को लगाने के लिए सबसे पहले आप दिन से चार चम्मच दही लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। साथ में शहद और नींबू के रस को मिलाकर अपने बालों में अच्छे से लगाएं। फिर आधे घंटे बाद अपने बालों को साधारण पानी या माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 

दही को बालों में लगाने के फायदे 

  • बता दें कि दही के इस्तेमाल से न केवल बालों को प्रोटीन मिलता है बल्कि दही में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाते हैं। 
  • दही के माध्यम से जड़ों की खुजली को भी दूर किया जा सकता है। यह रूखापन, जलन और रैशेज की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। 
  • यदि आप डेंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • दही के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो जड़ों से बचाव में उपयोगी हैं। 
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी दही बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। साथ ही इसके इस्तेमाल से बालों को हेल्दी और घना बनाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - Walking Benefits: घटाना है अपना वजन तो रोज चलें 10,000 कदम

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 15:36 IST