Cucumber: गर्मियों में खीरे के रस से करें चेहरे की मसाज, चिपचिपाहट और डलनेस होगी दूर
How to use cucumber for glowing skin? यदि स्किन पर खीरे के रस का इस्तेमाल किया जाए तो कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इन फायदों के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cucumber Juice for skin benefits: खीरे की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि लोग गर्मियों में खीरे का सेवन करते हैं। लेकिन यदि चेहरे पर खीरे के रस का इस्तेमाल किया जाए तो इससे कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि चेहरे पर खीरे का रस लगाया जाए तो कौन-कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं और चेहरे पर खीरे का रस कैसे लगाएं। पढ़ते हैं आगे...
चेहरे पर खीरे का रस लगाने से क्या होता है?
- बता दें कि यदि खीरे का रस त्वचा पर लगाया जाए तो इससे त्वचा की सूजन को दूर किया जा सकता है। खीरे के रस के अंदर फोलिक एसिड और विटामिन सी पाए जाते हैं जो आंखों के आसपास की पास की सूजन को भी दूर करने में उपयोगी है।
- यदि आप एक्ने की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न केवल स्किन में कसाव लाने में मददगार हैं बल्कि मुंहासे की परेशानी को कम करने में भी उपयोगी हैं।
- जो लोग झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं वे खीरे के रस का इस्तेमाल त्वचा पर कर सकते हैं। खीरे के रस के अंदर एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं वहीं इसके अंदर एंटी रिंकल्स गुण भी पाए जाते हैं जो झुरियों को कम करता है। साथ ही खीरे में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन की मृत कोशिकाओं को दूर करने में उपयोगी है।
- जिन लोगों को त्वचा में जलन रहती है वे लोग उस जलन को दूर करने के लिए खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट रखने में भी उपयोगी है।
कैसे करें इस्तेमाल?
आप सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करें। उसके बाद खीरे को निचौड़कर उसका रस निकालें। फिर हल्के-हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है। आप चाहें तो खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर भी अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा को कई तरीकों से फायदा मिल सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।