Summer diet: गर्मियों में किन चीजों को खाने से शरीर का तापमान बढ़ता है?
Summer Diet: व्यक्ति जानकारी की कमी के कारण उन चीजों को अपनी डाइट में जोड़ते हैं, जिससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Summer Diet: गर्मियों में वो चीज खाई जाती है, जिससे शरीर को ठंडा रखा जा सके। लेकिन हम जानकारी की कमी के कारण उन चीजों को अपनी डाइट में जोड़ते हैं जो शरीर की तासीर को बढ़ा देती हैं। ऐसे में व्यक्ति को इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनको खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है और व्यक्ति को ज्यादा गर्मी लग सकती है। पढ़ते हैं आगे...
गर्मियों में नहीं खानी चाहिए ये चीजें
- व्यक्ति को गर्मी में बादाम का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। बता दें बादाम की तासीर गर्म होती है। हालांकि आप भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
आप अपनी डाइट में अजवाइन को निकाल दें। बता दे अजवाइन की तासीर बेहद ही गर्म होती है। वहीं यह शरीर की गर्मी को बढ़ा सकता है। हालांकि आप सीमित मात्रा में अजवाइन को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। - व्यक्ति को गर्मियों में लौंग का सेवन भी नहीं करना चाहिए। लौंग सेहत के लिए उपयोगी होती है। लेकिन उनकी तासीर बेहद गर्म होती है। ये शरीर का तापमान बढ़ा सकती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही इन्हें अपनी डाइट में जोड़ें।
- व्यक्ति को गर्मियों में काली मिर्च का सेवन भी डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। उनकी तासीर भी गर्म होती है। ऐसे में यह शरीर का तापमान बढ़ा सकती है।
- व्यक्ति को डाइट में मेथी को भी नहीं जोड़ना चाहिए। मेथी की तासीर पर भी गर्म होती है। ऐसे में है शरीर का तापमान बढ़ सकता है। हालांकि मेथी भी सेहत के लिए उपयोगी होती है। लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही अपनी डाइट में जोड़ें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।