Giloy Skin Care: सिर्फ सेहत ही नहीं... चेहरे के लिए भी बेहद फायदेमंद है गिलोय, इस तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को करता है दूर
Giloy Skin Care: अगर आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलते रहते हैं तो हम आपको इस लेख में चेहरे पर गिलोय लगाने के फायदे के बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Giloy Skin Care: पिछले कुछ समय से गिलोयका नाम सिर्फ आयुर्वेद और इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि स्किन केयर की दुनिया में भी खूब चर्चा में है। जिस तरह प्लेटलेट्स बढ़ने लिए गिलोय फायदेमंद है। उसी तरह गिलोय चेहरे पर लगाने के भी कई फायदे हैं। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-पायरेटिक गुणों से भरपूर होता है।
यह सिर्फ शरीर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर से भी त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अब ऐसे में चेहरे पर गिलोय लगाने के फायदे क्या हैं और इसे कैसे लगाना कैसा है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
चमकती त्वचा के लिए गिलोय और कच्चे दूध का फेस पैक
- चेहरे पर चमक और निखार पाने के लिए गिलोय को दूध के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना एक बेहतरीन उपाय है। दूध त्वचा को पोषण देता है, जबकि गिलोय गंदगी को साफ करती है।
सबसे पहले गिलोय का 1 चम्मच पाउडर लें। - इसमें धीरे-धीरे कच्चा दूध मिलाएं ताकि एक चिकना और गाढ़ा पेस्ट बन जाए। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
इसे 20 से 30 मिनट तक सूखने दें। - सूखने के बाद अपने चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
- इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार करें।
निखार और ताजगी के लिए गिलोय और गुलाबजल लगाएं
- गुलाबजल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है, वहीं गिलोय रंगत सुधारने में मदद करती है।
- 1 चम्मच गिलोय का पाउडर लें।
- इसमें इतना गुलाबजल मिलाएं कि वह एक आसान फेस पैक के रूप में तैयार हो जाए।
- इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और पूरी तरह सूखने दें।
- हफ्ते में कम से कम 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे टोन में निखार आता है।
मुंहासे और एलर्जी के लिए गिलोय की लकड़ी का पेस्ट बनाएं
- अगर आपको स्किन एलर्जी है औ बार-बार चेहरे पर मुहांसे हो रहे हैं तो आप गिलोय की लकड़ी का पेस्ट बनाएं।
- गिलोय की मुलायम लकड़ी या तने का एक टुकड़ा लें।
- इस पेस्ट को सीधे चकत्तों, एलर्जी वाली जगह या मुंहासों पर लगाएं।
- इसे सूखने तक लगा रहने दें।
- सूखने के बाद साफ पानी से धो लें।