अपडेटेड 23 February 2026 at 19:40 IST

Hair Care Tips: कमजोर और रूखे बालों का घर पर ही मौजूद है सस्ता इलाज, दही लगाने से मिलेंगे मजबूत और चमकदार हेयर

Hair Care Tips: क्या आपके भी बाल कमजोर और रूखे पड़ गए हैं, तो घर पर ही मौजूद है सस्ता इलाज। बस दही लगाने से बाल हो जाएंगे मजबूत और चमकदार। आइए आपको बताते हैं कि दही के मास्क को कैसे लगाएं।

benefits of applying curd on hair
benefits of applying curd on hair | Image: Freepik

Hair Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों से जुड़ी कई समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। बालों का झड़ना, रूखापन, दोमुंहे बाल और डैंड्रफ अब आम समस्या बन चुकी है। लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इसके बावजूद मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। प्रदूषण, तनाव, गलत खानपान और केमिकल से बने हुए प्रोडक्ट्स बालों को अंदर से कमजोर बना देते हैं। ऐसे में लोग अब नेचुरल और घरेलू उपायों को अपनाते हैं, तो सेफ के साथ ही काफी असरदार भी हो जाते हैं। दही में मौजूद पोषक तत्व बालों और स्कैल्प दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इन्हीं उपायों में दही बालों की सेहत के लिए एक आसान और भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है।

स्कैल्प की सफाई करता है दही

दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्कैल्प पर जमा गंदगी, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने में मदद करता है। इससे रोमछिद्र खुलते हैं और बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। साफ स्कैल्प होने से बालों की जड़ें भी मजबूत बनती हैं।

बालों को मजबूत और घना बनाता है

दही में पाए जाने वाले प्रोटीन और विटामिन बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। इससे बालों का टूटना कम हो सकता है और धीरे-धीरे बाल मजबूत और घने नजर आने लगते हैं। कमजोर और बेजान बालों के लिए यह एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है।

डैंड्रफ और खुजली से दिलाए राहत

अगर आप लंबे समय से डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली की समस्या से परेशान हैं, तो दही आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की जलन को शांत करने में मदद करते हैं और रूसी की समस्या को कम कर सकते हैं।

Advertisement

नेचुरल कंडीशनर की तरह करता है काम

दही को बालों में लगाने से बालों में नेचुरल नमी बनी रहती है। इससे बाल मुलायम, चमकदार और कम उलझने वाले बनते हैं। नियमित इस्तेमाल से बालों का टेक्सचर बेहतर हो सकता है और बाल ज्यादा हेल्दी दिखते हैं।

बालों में दही लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले एक कटोरी ताजा दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें।
  • अगर चाहें तो इसमें शहद, नींबू का रस, अंडा या केला मिलाकर हेयर पैक तैयार कर सकते हैं।
  • अब बालों को हल्के पानी से गीला कर लें।
  • तैयार मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं।
  • इसे 15 से 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें और साफ पानी से अच्छी तरह रिंस करें।

यह भी पढ़ें: पैरों से करें फुल बॉडी डिटॉक्स, गुनगुने पानी में मिलाएं ये 3 चीजों

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 19:31 IST