अपडेटेड 22 February 2026 at 22:07 IST

Body Detox: पैरों से भी हो सकती है फुल बॉडी डिटॉक्स, बस गुनगुने पानी में इन 3 चीजों को डालकर करें फुट सोक

Body Detox: आपके पैरों से भी फुल बॉडी डिटॉक्स हो सकती है। बस गुनगुने पानी में ये तीन चीजों को मिलाकर, उसमें अपने फुट को सोकर करके रखें फिर दिखेगा असर।

night foot soak benefits
night foot soak benefits | Image: freepik

Body Detox: रात को सोने से पहले पैरों को गुनगुने पानी में भिगोकर रखना बेहद फायदेमंद आदत मानी जा रही है। यह केवल पैरों की थकान दूर करने का तरीका नहीं है, बल्कि पूरे शरीर और दिमाग को आराम देने की प्रोसेस मानी जाती है। इसे एक तरह का नेचुरल रिलैक्सेशन और डिटॉक्स रिचुअल भी कहा जा सकता है। इसे फॉलो करने से फुल बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। पैरों में हजारों नर्व एंडिंग्स मौजूद होती हैं, जो सीधे शरीर के अलग-अलग अंगों से जुड़ी होती हैं। जब पैरों को गुनगुने पानी में डुबोया जाता है तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों को राहत मिलती है। सही तरीके से किया गया फुट सोक स्ट्रेस कम करने, ब्रेन फॉग घटाने और नींद की क्वालिटी सुधारने में मदद कर सकता है।

शरीर को मिलने वाले फायदे

रोजाना 20 से 30 मिनट का फुट सोक दिमाग को शांत करता है और फोकस बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर हल्का महसूस करता है और थकान कम होती है। गुनगुना पानी लिम्फैटिक सर्कुलेशन को एक्टिव करता है, जिससे शरीर की सफाई की नेचुरल प्रोसेस बेहतर होती है।

किन 3 चीजों के साथ करें फुट सोक

एप्सम सॉल्ट- गुनगुने पानी में आधा कप एप्सम सॉल्ट मिलाकर 20 से 30 मिनट तक पैरों को भिगोने से मांसपेशियों का तनाव कम होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर को रिलैक्स करने में हेल्पफुल माना जाता है और सूजन कम करने में भी मदद कर सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर- एक कप एप्पल साइडर विनेगर को गुनगुने पानी में मिलाकर पैरों को भिगोने से स्किन का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। यह स्किन की सफाई में मदद करता है और पैरों की बदबू कम करने में भी मददगार हो सकता है।

Advertisement

रोजमेरी, लैवेंडर या अदरक- गुनगुने पानी में रोजमेरी या लैवेंडर की पत्तियां या ताजा कटा हुआ अदरक डालकर फुट सोक करने से सर्कुलेशन बेहतर होता है। इन नेचुरल चीजों की खुशबू दिमाग को शांत करती है और शरीर को ताजगी का एहसास देती है।

फुट सोक के बाद क्या करें

पैरों को भिगोने के बाद ड्राई ब्रशिंग की जा सकती है। ब्रश को पैरों से ऊपर की ओर हार्ट के डायरेक्शन की तरफ चलाना चाहिए। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और शरीर को और ज्यादा रिलैक्सेशन मिलता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: डल स्किन को कहें अलविदा, मुल्तानी मिट्टी से बनाएं DIY फेसपैक
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 22:07 IST