अपडेटेड 22 March 2026 at 23:05 IST
Coffee Hair Mask: बालों को सिल्की और डैंड्रफ फ्री बनाने के लिए लगाएं कॉफी मास्क, 2 हफ्ते में दिखेगा असर; जानें लगाने का सही तरीका
Coffee Hair Mask: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के कारण बालों का बेजान होना और डैंड्रफ की समस्या आम हो गई है। ऐसे में कॉफी हेयर मास्क आपके लिए असरदार साबित हो सकता है। कॉफी न केवल आपके मस्तिष्क को तरोताजा करती है, बल्कि इसमें मौजूद कैफीन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूती देता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Coffee Hair Mask: आजकल प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन एक आम समस्या बन गई है। हम अक्सर महंगे पार्लर ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा हमेशा संतोषजनक नहीं होता है। क्या आप जानते हैं कि आप किचन में मौजूद कॉफी सिर्फ आपकी सुस्ती दूर करने के लिए ही नहीं, बल्कि आपके बालों में नई जान फूंकने के लिए भी काम कर सकती है? आपको बता दें, कॉफी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर आप मात्र 2 हफ्ते में रेशमी, चमकदार और डैंड्रफ मुक्त बाल पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
बालों के लिए कॉफी क्यों फायदे है?
कॉफी में मौजूद कैफीन बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे हेयर ग्रोथ बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को डिटॉक्स करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाते हैं। कॉफी बालों के क्यूटिकल्स को स्मूथ बनाती है, जिससे बाल सिल्की नजर आते हैं। यह पीएच को भी लेवल में रखता है।
सिल्की बालों के लिए बालों में लगाएं कॉफी, शहद, दही
शहद नमी को लॉक करता है और दही बालों को गहराई से कंडीशन करता है। आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच ताजा दही लें। तीनों चीजों को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
डैंड्रफ और स्कैल्प सफाई के लिए लगाएं कॉफी, नारियल तेल, नींबू
नींबू डैंड्रफ खत्म करता है और नारियल तेल स्कैल्प को पोषण देता है। आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच नारियल तेल, कुछ बूंदें नींबू का रस लें। आप इसे मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें ताकि यह स्कैल्प में अच्छे से समा जाए।
Advertisement
जानें इस बालों में किस तरह लगाना है?
मास्क लगाने से पहले बालों को अच्छे से कंघी कर लें ताकि कोई गांठ न रहे।
ब्रश या उंगलियों की मदद से मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक लगाएं।
हल्के हाथों से 5 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें। इससे कैफीन जड़ों के अंदर तक जाएगा।
मास्क को 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें। बालों को शावर कैप से ढक लें।
माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो।
2 हफ्ते में दिखेगा असर
अगर आप हफ्ते में दो बार इस रूटीन को फॉलो करते हैं, तो 2 हफ्ते लगभग 4 वॉश के बाद आपको अपने बालों के टेक्सचर में फर्क दिखेगा। डैंड्रफ कम होने लगेगा और बालों की नेचुरल चमक वापस आ जाएगी। कॉफी का रंग गहरा होता है, इसलिए यह सफेद बालों को हल्का नेचुरल ब्राउन टिंट भी दे सकता है। यदि आपके बाल बहुत हल्के रंग के हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Advertisement
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 23:05 IST