अपडेटेड 2 April 2024 at 16:30 IST
Periods से पहले या बाद में आपको भी हो जाती है एक्ने और पिंपल्स की समस्या? जानें इसका कारण
कई लड़कियों को पीरियड्स यानी मासिक धर्म के पहले और बाद में पिपंल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Periods Pimples: हर महीने लड़िकयों को पीरियड्स के 5 दिनों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता ह। असहनीय दर्द के साथ, क्रैंप, मूड स्वींग्स, कमर-पेट में दर्द जैसी कई समस्याओं से गुजरती हैं। वहीं कुछ लड़कियों को पीरियड्स के पहले और बाद में पिंपल्स और एक्ने की समस्या से भी दो-चार होना पड़ता है।
पिंपल्स Pimples) आना एक नेचुरल प्रोसेस है, जो हर महीने आता है, लेकिन इस दौरान कई सारी समस्याओं के साथ ही कुछ लड़कियों को फेस पर एक्ने और पिंपल्स की परेशानी का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है और इससे कैसे बचा जाए। आइए इसके बीरे में डिटेल से जानते हैं।
पीरियड्स (Periods) के पहले और बाद में क्यों होते हैं पिंपल्स?
पीरियड्स (Periods Pimples) आने के पहले और बाद में पिंपल्स होने के पीछे सबसे बड़ी और खास वजह शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव हैं। दरअसल, पीरियड्स साइकिल के दौरान हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता है और शुरू होने से ठीक पहले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का प्रोडक्शन कम हो जाता है जो सेबासियस ग्लैंड को अधिक सीबम स्रावित करने लगता है और ये ही पिंपल्स के लिए ट्रिगर का काम करता है। जिसकी वजह से लड़कियों को फेस पर मासिक धर्म में पिंपल्स (Pimples Tips) की समस्या हो जाती है।
पीरियड्स के कितने दिन पहले आने लगते हैं मुंहासे?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीरियड्स शुरू होने के 7 से 10 दिन पहले मुंहासे यानी पिंपल्स निकलने लगते हैं और पीरियड्स शुरू होते ही गायब भी हो जाते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
Advertisement
पीरियडस् पिंपल्स से है बचना, तो इन बातों का रखें ध्यान
इन चीजों को खानें से बचें
इन दिनों में पिंपल्स और एक्ने की समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। ऑयली और मसालेदार खाने से बचना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान हल्के और फाइबर युक्त डाइड आहार ( रेशे वाली सब्जी, फल, अंकुरित अनाज, सोयाबीन, गाजर,चुंकन्दर) में शामिल करें।
इन चीजों का पिएं जूस
इन दिनों में आपको खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और फलों के जूस का सेवन करें। साथ ही डाइट में हरि सब्जियां जैसे पालक और लौकी को शामिल करें।
Advertisement
पपीता खाएं
पीरियड्स के दिनों में होने वाली परेशानियों और पिंपल्स से राहत पाने के लिए मासिक धर्म में पपीते का सेवन जरूर करें।
हल्दी वाला दूध
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आप इन्हें दूध में मिलाकर पी सकते हैं। ये दर्द से छुटकारा दिलाने के साथ ही स्किन को हेल्दी बनाने का काम करता है और पिंपल्स से भी राहत दिलाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 2 April 2024 at 16:06 IST