अपडेटेड 18 July 2024 at 23:17 IST
बरसाती कीड़े भगाने के उपाय: घर पर करें इन चीजों से स्प्रे, भाग जाएंगे Insects
How to keep insects away from home? यदि आप बरसाती कीड़ों से परेशान हैं तो ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में…
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to remove insects in rainy season? बरसात का मौसम जितना सुहाना होता है उतना ही अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। जी हांं, बरसाती बीमारियां और बरसाती कीड़े दोनों ही इस मौसम व्यक्ति को परेशान करते हैं। खैर आज हम बात कर रहे हैं बरसाती कीड़ों की। यदि आप बरसात के मौसम में घर पर आए बरसाती कीड़ों को भगाना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बरसाती कीड़े भगाने के लिए कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
बरसाती कीड़ों को भगाने के उपाय (Barsati kide bhagane ke upay)
- नीम का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर नीम के तेल को छिड़क सकते हैं।
- बरसाती कीड़ों को भगाने में नींबू और बेकिंग सोडा दोनों ही उपयोगी साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप चौखट पर नींबू और बेकिंग सोडा के पेस्ट को स्प्रे की बोतल में करके छिड़क सकते हैं।
- अगर आप बरसाती कीड़ों से परेशान हैं तो ऐसे में लैवेंडर ऑयल भी आपके बेहद काम आ सकता है। आप खिड़की या दरवाजे पर रूई में यह तेल लेकर लगा सकते हैं।
- काली मिर्च का पाउडर भी बरसाती कीड़ों को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में काली मिर्च के पाउडर को मिलाएं और बने मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें। उसके बाद जगह-जगह छिड़कें। फायदा मिलेगा।
- यदि आप बरसाती कीड़ों से राहत पाना चाहते हैं तो कपूर भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप घर के कोने में कपूर को रखें और जलाएं। कपूर का धुआ बरसाती कीड़ों से राहत दिला सकता है।
नोट - यहां दिए कुछ तरीके बरसाती कीड़ों को हटाने में उपयोगी हैं। लेकिन अस्थमा रोगी इन चीजों को अपनी दिनचर्या में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 July 2024 at 23:17 IST