खाना खाने के बाद करते हैं ये 5 काम तो हो जाएं सावधान! वरना सेहत पर पड़ेगा असर; अभी सुधारें
खाने के तुरंत बाद की ये 5 गलतियां आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जानिए इन्हें क्यों और कैसे अवॉइड करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Habits to avoid after eating: खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं बल्कि शरीर को ऊर्जा देने और पोषण पहुंचाने का जरिया है। लेकिन अक्सर लोग खाना खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसी आदतें अपनाते हैं जो पाचन क्रिया को कमजोर कर देती हैं। इससे गैस, एसिडिटी, वजन बढ़ना और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, भोजन के बाद शरीर पाचन प्रक्रिया को सुचारु करने के लिए सक्रिय हो जाता है। लेकिन कुछ गलत कदम इस प्रक्रिया को बाधित कर सकते हैं।
1. खाना खाने के बाद तुरंत सोना
भोजन के बाद सीधे बिस्तर पर जाना आम बात है, खासकर रात के वक्त। लेकिन यह आदत गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। सोने से पहले कम से कम 1 घंटे का अंतर जरूरी है।
2. स्मोकिंग करना
सिगरेट पीने वालों के लिए खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान आम आदत है। लेकिन उस वक्त निकोटिन शरीर में ज्यादा तेजी से अवशोषित होता है, जिससे कैंसर और दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
3. पानी या चाय पीना
भोजन के तुरंत बाद पानी, विशेषकर ठंडा पानी, पीने से पाचन एंजाइम्स कमजोर हो जाते हैं। वहीं, चाय में मौजूद टैनिन्स आयरन के अवशोषण में बाधा डालते हैं। पानी और चाय 30 मिनट बाद ही लें।
Advertisement
4. तुरंत टहलना
भोजन के बाद वॉक करना अच्छा माना जाता है, लेकिन तुरंत टहलना गलत है। इससे पाचन प्रभावित होता है और ऊर्जा का प्रवाह मांसपेशियों की ओर चला जाता है। खाने के 20-30 मिनट बाद ही टहलें।
5. नहाना
खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान असंतुलित होता है और ब्लड फ्लो पेट से हटकर त्वचा की ओर चला जाता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। खाना खाने के कम से कम 30-40 मिनट बाद ही स्नान करें। सेहतमंद जीवनशैली की शुरुआत छोटी-छोटी आदतों से होती है। इन 5 आदतों को समझदारी से बदलकर आप बेहतर पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य की दिशा में एक मजबूत कदम उठा सकते हैं।