अपडेटेड 1 August 2024 at 20:42 IST
Arbi Khane ke Nuksan: क्या अरबी खाने से गैस बनती है? ऐसे लोग न खाएं ये सब्जी
What are the side effects of arbi Ki Sabji? अरबी स्वाद में अच्छी होती है लेकिन क्या अरबी के सेवन से गैस की समस्या हो सकती है? जानते हैं अरबी खाने के नुकसान...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are the side effects of arbi Ki Sabji? अरबी के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व जैसे - प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, फाइबर आदि पाए जाते हैं। ये तत्व न केवल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं बल्कि शरीर की कई समस्याएं भी दूर कर सकते हैं। वहीं अरबी इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरबी के सेवन से कुछ नुकसान भी हैं। इन नुकसानों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अरबी खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
क्या अरबी गैस का कारण बनती है?
बता दें कि अरबी के अंदर फाइबर मौजूद होता है जो न केवल पाचन क्रिया को अच्छा बना सकता है बल्कि यह पेट के लिए भी अच्छा है। लेकिन अरबी के अंदर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में यदि इसका सेवन किया जाए तो पेट में गैस की समस्या हो सकती है। बता दें कि जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म रेट कम होता है उन लोगों को यह समस्या ज्यादा हो सकती है। ऐसे में अरबी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
ये लोग न करें अरबी का सेवन…
- जिन लोगों को पथरी की समस्या है ऐसे लोग भी अरबी का सेवन कम करें। बता दें कि अरबी के अंदर कैल्शियम पाया जाता है जो इस समस्या को और बढ़ा सकता है।
- जिन लोगों के खून में शुगर का स्तर बेहद कम है उन्हें भी अरबी का सेवन करने से बचना चाहिए। यह शुगर में खून का लेवल और कम कर सकता है।
- अरबी के सेवन से कुछ लोगों को त्वचा में जलन की समस्या भी हो सकती है। वहीं यदि ज्यादा मात्रा में अरबी का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को खुजली और सूजन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही त्वचा से संबंधित समस्या है वे लोग अरबी का सेवन करने से बचें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 August 2024 at 20:42 IST