अपडेटेड 12 July 2024 at 16:03 IST
Anant Radhika Wedding: अंबानी परिवार ने शादी से पहले किया गरबा, जानें इस डांस स्टाइल के फायदे
9 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपने पूरे परिवार के साथ गरबा करते नजर आए। जानते हैं गरबा करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। गरबा करने के फायदे..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सुर्खियों में है। जहां उनकी शादी के कार्ड के चर्चे अभी तक लोगों की जुबान पर हैं। वहीं दुल्हा-दुल्हन शादी से 2 दिन पहले गरबा करते नजर आए। गुजराती गानों पर गरबा करता पूरा अंबानी परिवार अपनी खुशी जाहिर करते नजर आया। आपको बता दें कि गरबा न केवल आपको खुशी देता है बल्कि गरबा करने से सेहत से जुड़ी भी कई समस्याएं दूर होती हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गरबा करने से सेहत को क्या-क्या फायदे (Anant Radhika garba dance benefits) हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
गरबा करने के फायदे (Garba Dance style benefits in hindi)
- गरबा करने से न केवल व्यक्ति का वजन कम होता है बल्कि ये शरीर को फिट रखने में भी उपयोगी है। बता दें कि गरबा करने के फायदे उतने ही हैं जितना स्विमिंग करने की।
- यदि आप अपना कमर का फैट कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर पर डांस करके अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं।
- बता दें कि गरबा करते वक्त हम कई ऐसे स्टेप्स करते हैं, जिससे हाथ पैरों की एक्सरसाइज हो सकती है।
- यदि आप अपने फेफड़ों को मजबूत रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर पर इस डांस को कर सकते हैं। गरबा एक तरह का कार्डियो होता है जो न केवल फेफड़ों को स्वस्थ रख सकता है बल्कि व्यक्ति को साथ संबंधित समस्याएं भी नहीं होती हैं।
- गरबा करने से शरीर में फ्लैक्सिबिलिटी आती है। बता दें कि जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, अकड़न आदि समस्या महसूस होती है यदि वे गरबा करते हैं तो ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गरबा करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। लेकिन यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो गरबा स्टाइल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 July 2024 at 16:03 IST