अपडेटेड 12 July 2024 at 15:32 IST

Anant Radhika Wedding: कैसे बढ़ गया अनंत अंबानी का वजन? हो गई थी ये गलती

Anant Radhika Wedding: अगर आपके मन में भी यह सवाल है की अनंत अंबानी का वजन अचानक से क्यों बढ़ गया तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है जानते हैं इसके बारे में...

Anant Ambani
कैसे बढ़ गया अनंत अंबानी का वजन? | Image: Anant Ambani

Anant Ambani Health Issues In Hindi: इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट काफी चर्चा में हैं। हर जुबान पर उनकी शादी का जिक्र है। लेकिन दूसरी तरफ लोगों के मन में यह भी सवाल है कि अनंत अंबानी का वजन इतनी जल्दी कैसे बढ़ गया। बता दें कि पहले उनका वजन इतना नहीं था लेकिन कुछ कारणों के चलते वह अत्यधिक वजन का शिकार हो गए। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अनंत अंबानी का अचानक से वजन (Weight Gain problem in Hindi) किस कारण बढ़ा। पढ़ते हैं आगे… 

नीता अंबानी ने दी थी जानकारी (Anant Ambani Obesity problem)

एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया कि अनंत अस्थमा से पीड़ित थे। ऐसे में इस रोग को मैनेज करने के लिए उन्हें स्टेरॉयड के हैवी डोज देने पड़ते थे। लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा हो गई तो वजन बार-बार बढ़ने लगा। 

कब देते हैं स्टेरॉयड?

बता दें कि जब अस्थमा अटैक आता है या अस्थमा के लक्षण नजर आते हैं तब व्यक्ति को स्टेरॉइड्स देने की सलाह दी जाती है। इससे अलग डॉक्टर की सलाह पर ही स्टेरॉयड लेनी चाहिए। 

Advertisement

अस्थमा के गंभीर लक्षण (Asthma symptoms in Hindi)

जब किसी व्यक्ति को अस्थमा होता है तो लक्षणों के रूप में छाती में दर्द, छाती में कसाब, रात को सोते वक्त घबराहट, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, बार-बार फ्लू हो जाना, सर्दी जुकाम की समस्या, थकान, शरीर में कमजोरी, सीने में भारीपन आदि नजर आ सकते हैं। वहीं जब समस्या बढ़ जाती है तो व्यक्ति को अस्थमा का अटैक भी आ सकता है। 

नोट - यहां दिए गए  लक्षणों से पता चलता है कि अस्थमा काफी गंभीर बीमारी है। यदि आपको भी ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करें, वरना समस्या और बढ़ सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - अनंत-राधिका की शादी में बनारसी टमाटर चाट...! घर पर रहकर ऐसे उठाएं लुफ्त

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 July 2024 at 15:32 IST