अपडेटेड 3 October 2024 at 10:47 IST
Agrasen Jayanti 2024 Wishes: जिनके हाथ में सोहे तलवार...! अग्रसेन जयंती पर भेजें ये 10 संदेश
Agrasen Jayanti 2024 Wishes, quotes, messages, sandesh in hindi: अग्रसेन जयंती के पावन मौके पर अपनों को कुछ प्यार भरे कोट्स भेज सकते हैं। जानते हैं...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Agrasen Jayanti 2024 Wishes , quotes, messages, sandesh in hindi: महाराज अग्रसेन की जयंती हर साल आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। बता दें कि इस साल यह जयंती 3 अक्टूबर को मनाई जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन महाराज अग्रसेन की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में यदि आप इस दिन अपनों को महाराज अग्रसेन की जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां दिए गए कोट्स आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अग्रसेन जयंती (Agrasen Jayanti 2024) के पावन मौके पर कौन से कोट्स अपनों को भेज सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
अग्रसेन जयंती पर भेजें ये 10 संदेश (Agrasen Jayanti 2024 Wishes in Hindi)
- माथे पे अग्रोहा का चन्दन मैं लगाने आया हूँ
एक परोपकारी राजा का मैं वंदन करने आया हूँ
किया जिसने खुद को समाज को समर्पित
उस महाराज अग्रसेन को मैं नमन करने आया हूँ
अग्रसेन जयंती 2024 की हार्दिक बधाई। - अग्रसेन जी ने अग्रोहा नगरी बसाई
कलरव करते जीव-जन्तु शोभा मन हर्षाई
उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम में गौरव छाया
द्वापर युग के अंत में ये महापुरुष आया.
अग्रसेन जयंती 2024 की शुभकामनाएं। - पुरे अग्रवंश को आपने हमेशा
इक पावन सूत्र में है बाँधा
जय हो महाराज अग्रसेन का जयकारा
अग्रोहा से आपने दूर किया अंधियारा
अग्रसेन जयंती 2024 की शुभकामनाएं। - नये समाज का निर्माण किया
जनक-पिता बनकर आपने
वैश्य जाति का निर्माण किया
आगे बढने का आपने विचार दिया
जय अग्रसेन, जय अग्रोहा
हैप्पी अग्रसेन 2024 जयंती - दूसरों का हित जिनके ह्रदय में बसता
उनको जग में कुछ मुश्किल नहीं होता
सबको मिले सुख और शांति अपार
ऐसा हमारे महाराजा अग्रसेन का प्यार
अग्रसेन जयंती 2024 की शुभकामनाएं - हाथो में जिसके तलवार
हर वक़्त हो जिसकी जय जय कार
जिसके नाम से दुश्मन भागे
महाराजा अग्रसेन से कोई ना टकराये
हैप्पी अग्रसेन जयंती 2024 - बांध पगड़ी सर पर अपने
जब होते महाराजा अग्रसेन तैयार
होकर सवार घोड़े पर जब चलते
चारों और होती उनकी जय-जयकार
अग्रसेन जयंती 2024 की बधाई। - महाराजा अग्रसेन की ऐसी कहानी
जैसे निर्मल बहता गंगा का पानी
राजा बल्लभ के घर जन्म अपने पाया
अग्रसेन जी का देव-ऋषियों ने गुण गाया
अग्रसेन जयंती 2024 की शुभकामनाएं, बहुत बधाई। - एक फूल कभी दो बार नहीं खिलता
मानव जन्म बार बार नहीं मिलता
यूं तो जन्म मिल जाते हैं हजारों
पर अग्रकुल में जन्म हर बार नहीं मिलता
अग्रसेन जयंती 2024 की शुभकामनाएं - जिनके हाथ में सोहे तलवार
दिल शेर का, उनकी करो जयकार
दुश्मन भागे नाम से
सदा हम दूर रहें अज्ञान से
हैप्पी अग्रसेन जयंती 2024 ।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 October 2024 at 10:47 IST