अपडेटेड 3 October 2024 at 10:12 IST

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में क्यों रखते हैं व्रत? भगवान विष्णु ने भी रखा...

Navratri mei vrat kyu rakha jata hai: आप नवरात्रि के दौरान उपवास क्यों करते हैं? यहां दी गई कथा के माध्यम से जानते हैं...

Why do you fast during Navratri?
Why do you fast during Navratri? | Image: freepik

Why do you fast during Navratri? नवरात्रि के दिन शुरू हो गए हैं। ऐसे में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्त न जानें कौन-कौन से तरीकों को अपनी पूजा का हिस्सा बना रहे हैं। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि नवरात्रि के दौरान व्रत क्यों रखे जाते हैं। हम बिना व्रत किए भी तो नवरात्रि की पूजा कर सकते हैं और माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं। बता दें कि इसके पीछे कुछ कारण है, जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नवरात्रि की पूजा (Navratri ki Puja) में व्रत क्यों रखा जाता है। पढ़ते हैं आगे…

आप नवरात्रि के दौरान उपवास क्यों करते हैं? (Navratri mei vrat kyu rakha jata hai)

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो व्रत रखने की परंपरा काफी पुरानी है। यह पुराने समय से चली आ रही है। वहीं हिंदू पुराण के मुताबिक, माता दुर्गा के आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए सिर्फ हम लोग नवरात्रि का व्रत नहीं रखते हैं बल्कि वहीं देवताओं ने भी नवरात्रि का व्रत किया था, जिससे उन्हें मां दुर्गा का आशीर्वाद मिल सके। वही इंद्रदेव ने भी माता दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ उनका व्रत भी किया था। यह व्रत उन्होंने राक्षस वृत्रासुर का वध करने के लिए किया था। 

इसके अलावा भगवान विष्णु ने नवरात्रि का व्रत किया था। बता दें कि भगवान विष्णु ने ये व्रत असुर मधु का वध करने के लिए किया था। वहीं महाभारत के समय में भी माता रानी के व्रत किए गए हैं। यह व्रत पांडवों द्वारा किए गए, जिससे कि वे कौरवों पर विजय हासिल कर सकें। ऐसे में ऐसा कह सकते हैं कि इन व्रत को करने से माता की कृपा प्राप्त होती है और विजय हासिल की जा सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Navratri 2024 1st Day: मां शैलपुत्री के हवन में इन मंत्रों की दें आहुति

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 October 2024 at 10:12 IST