वजन को घटाएगा अदरक का पानी, जानें बनाने का तरीका और अन्य फायदे

Is it good to drink ginger water everyday? अदरक का पानी पीने के फायदे क्या हैं? अदरक के पानी को कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Ginger Tea
वजन को घटाएगा अदरक का पानी, जानें बनाने का तरीका और अन्य फायदे | Image: Shutterstock

How to prepare ginger water? अदरक के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। ऐसे में यदि डाइट में अदरक को जोड़ा जाए तो इससे न केवल शरीर को गर्म रखा जा सकता है बल्कि सर्दी की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। आज हम बात कर रहे हैं अदरक के पानी की। अदरक के पानी को डाइट में जोड़ा जाए तो इससे कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में इसके फायदे और बनाने के तरीके के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अदरक का पानी कैसे बनाएं और इसके फायदे क्या हैं। पढ़ते हैं आगे... 

अदरक का पानी पीने के फायदे क्या हैं?

  • यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं। अदरक का पानी न केवल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है बल्कि वजन को भी काम करने में उपयोगी है।
  • अदरक के पानी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में उपयोगी हैं। अदरक का पानी आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकता है।
  • अदरक के अंदर विटामिन सी और एंटी बैक्टीरिया गुण पाए जाते हैं जो बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
  • अदरक के पानी के अंदर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के गुण भी मौजूद होते हैं। ऐसे में डायबिटीज रोगी इसका सेवन कर सकते हैं। यह पचाने में भी आसान है। 

अदरक के पानी को कैसे बनाएं?

अदरक का पानी बनाने के लिए आप रात भर एक गिलास पानी में अदरक को डुबोएं और अगले दिन उसका सेवन करें। इससे अलग आप एक गिलास पानी में अदरक को उबालें। उसके बाद जब एक गिलास पानी आधा गिलास रह जाए तो उसे छानकर पिएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - सुबह-सुबह नहीं होता है पेट साफ? गट हेल्थ के लिए खाएं ये 5 चीजें

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड