अपडेटेड 7 December 2024 at 17:59 IST
सुबह-सुबह नहीं होता है पेट साफ? गट हेल्थ के लिए खाएं ये 5 चीजें
How can I improve my bowel system? पेट की सेहत के लिए क्या खाएं? पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How can I improve my bowel system? जब किसी व्यक्ति की गट हेल्थ खराब होती है तो उसका पेट आसानी से साफ नहीं हो पाता। बता दें कि गट हेल्थ खराब होने के लक्षणों में कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग, उल्टी, आंतों में सूजन आदि नजर आ सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को समय रहते अपनी गट हेल्थ को सही करना जरूरी है। यदि कुछ चीजों को सेवन किया जाए तो गट हेल्थ को अच्छा बनाया जा सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गट हेल्थ को अच्छा बनाने में किन चीजों का सेवन आपके काम आ सकता है। पढ़ते हैं आगे...
गट हेल्थ के लिए खाएं ये 5 चीज
- आप अपनी डाइट में घी को जोड़ सकते हैं। बता दें कि खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से स्टूल को मुलायम होता है। साथ ही पाचन क्रिया भी तंदुरुस्त होती है।
- यदि आप अपनी डाइट में लौकी का जूस शामिल करते हैं तो इससे भी कब्ज और अपच दोनों से राहत मिल सकती है।
- बता दें कि चिया सीड्स के साथ एक केला खाने से पाचन क्रिया तंदुरुस्त होती है। साथ ही ये गट हेल्थ को तंदुरुस्त कर सकता है।
- हरी इलायची का सेवन किया जाए तो इससे न केवल एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि व्यक्ति कब्ज और गैस से भी राहत पा सकता है।
- व्यक्ति अपनी डाइट में सूखे हुए आलू बुखारे को भी जोड़ सकता है। आलू बुखारा न केवल मल को मुलायम बनाने में उपयोगी है बल्कि यह पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बना सकता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि हट हेल्थ के लिए कुछ चीजें उपयोगी हैं लेकिन यदि आपको गट हेल्थ से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो इन चीजों का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 17:59 IST