अपडेटेड 10 June 2025 at 11:33 IST
How to Be Happy: खुश रहने के लिए अपने रूटीन में जोड़ लें ये आदतें
How to Be Happy: सिर्फ अपनी कुछ आदतों में बदलाव करके आप अपनी जिंदगी को और खुशहाल बना सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि वो कौन सी आदतें हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to Be Happy: इंसान अपनी जिंदगी में जो भी करता है, वो ये देखकर ही करता है कि क्या वो उसमें खुश है या नहीं। हर इंसान की खुशी का कारण अलग-अलग होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें छोटी-छोटी बातें भी चुभ जाती हैं और तुरंत उदास हो जाते हैं।
ऐसे में अगर आप अपनी जिंदगी में कुछ नई आदतें जोड़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि आप काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। ये आदतें काफी बेसिक हैं लेकिन इनका असर आपकी जिंदगी पर बहुत गहरा पड़ेगा। इन आदतों से ऐसा नहीं होगा कि आप हमेशा हर स्थिति में खुश ही रहेंगे, लेकिन इन्हें अपनाने से आपको पता चलेगा कि बेफिजूल चीजों पर तनाव लेने से आप अपना ही कितना नुकसान कर रहे थे।
खुश रहने के लिए अपनाएं ये आदतें
Exercise: रेगुलर एक्सरसाइज करने से ना केवल आपको शारीरिक फायदा होता है, बल्कि इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। आप छोटी-छोटी चीजों से शुरआत कर सकते हैं जैसे वॉक करना या योगा करना।
Get Sleep: रात-रात भर जागना और ठीक से नींद ना लेना भी आपको मूडी और चिड़चिड़ा बना देता है। ऐसे में आपको कम से कम सात घंटे की नींद अच्छे से लेनी चाहिए। इससे आप फ्रेश सोकर उठेंगे और एक्टिव होकर दिन गुजार पाएंगे।
Advertisement
Go Out: अगर आप किसी वजह से परेशान हैं और घुटन सी महसूस कर रहे हैं तो कभी-कभार घर से बाहर निकलना आपके लिए सही रहेगा। आपका माहौल बदलेगा, आप अपने दोस्तों से मिलिए। उनके साथ समय बिताएं। इससे आपको अंदर से खुशी मिलेगी।
Spend Time With Family: परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता। आप जिंदगी में कितनी भी भागदौड़ कर लो लेकिन थक हारकर अपने घर ही लौटते हो। आप रोजाना अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना शुरू करें, फिर देखें कि आपकी जिंदगी में कैसे बदलाव आता है।
Advertisement
Ignore People’s Comments: आधे से ज्यादा लोग खुद की वजह से नहीं, बल्कि दूसरों की बातों से दुखी हो जाते हैं। ऐसे में खुश रहने का सबसे सरल और अहम तरीका ये भी है कि आप दूसरों को सुनने की बजाय अपने दिल की सुनें। दूसरों के तानों को दिल पर लेकर अपना मूड खराब ना करें।
Practice Gratitude: आपके पास जितना है, बहुत से लोग ऐसी चीजों के लिए भी तरस जाते हैं। ऐसे में रोज सुबह उठते ही आप भगवान को सिर पर छत, खाना, कपड़े आदि देने के लिए धन्यवाद कहें और आभार जताएं। इससे आपके अंदर पॉजिटिविटी आएगी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 10 June 2025 at 11:33 IST