अपडेटेड 10 June 2025 at 09:14 IST

Lemon Seeds: क्या आपने भी गलती से चबा लिया है नींबू का बीज? जानें सेहत पर क्या होगा इसका असर

What if I accidentally swallow a Lemon Seeds? क्या नींबू के बीज खाना सुरक्षित है? नींबू का बीज निगलने से क्या होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

What if I accidentally swallow a Lemon Seeds
Lemon Seeds: क्या आपने भी गलती से चबा लिया है नींबू का बीज? | Image: freepik

What if I accidentally swallow a Lemon Seeds? नींबू के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन कभी-कभी हम गलती से नींबू के रस के साथ-साथ उसके बीजो को भी निगल लेते हैं या चबा लेते हैं। यदि आपने भी ऐसा किया है पर आप यह जानना चाहते हैं कि नींबू के बीज खाने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नींबू के बीजों के सेवन से सेहत को पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। पढ़ते हैं आगे... 

नींबू का बीज निगलने से क्या होता है? 

बता दें कि अगर आपने गलती से नींबू का बीज निगल लिया है तो डरने की बात नहीं है। यह आसानी से बिना पचे ही पाचन तंत्र से निकलकर आपके मल के साथ बाहर निकल सकता है। ऐसे में इसके सेवन से कोई भी नुकसान आपके शरीर को नहीं पहुंचेंगे। वहीं अगर नींबू के बीज को चबाया जाता है तो इसमें कोई भी जहरीला पदार्थ नहीं होता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन हां नींबू के बीजों से आपको फायदे जरूर हो सकते हैं। 

नींबू के बीजों के फायदे 

बता दें कि नींबू के बीजों से एक तेल निकलता है जिसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे कम हो सकते हैं। साथ ही ये पिंपल्स और मुहांसों की समस्या से राहत दिला सकता है। इससे अलग कुछ लोगों को नाखूनों के आसपास फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो जाती है। ऐसे में ये फंगल इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में नींबू के बीज बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

नोट - यदि आपने गलती से नींबू का बीज चबा लिया है तो इसके कोई नुकसान देखने को नहीं मिलेंगे। लेकिन आप नींबू के बीजों का सेवन जानबूझकर न करें।

ये भी पढ़ें - दिल्ली में बढ़ेगी धूप तो यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश से मिल सकती है राहत

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 June 2025 at 09:14 IST