अपडेटेड 10 March 2026 at 19:23 IST

AC Cleaning Tips: बढ़ गई है गर्मी? बाहर से मैकेनिक बुलाने की जगह घर पर इन आसान तरीकों से करें AC की क्लीनिंग, बचेंगे काफी पैसे

Easy Way To Clean Air Conditioner: अगर आप समय-समय पर AC के फिल्टर और आउटडोर यूनिट की सफाई करते रहें, तो आपका AC लंबे समय तक सही तरीके से काम करेगा। साथ ही आपको बार-बार मैकेनिक बुलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और पैसे की भी बचत होगी।

ac cleaning tips at home how to clean air conditioner
AC की सफाई कैसे करें? | Image: AI/Freepik

How To Clean AC At Home: गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। लेकिन कई बार AC ठीक से ठंडक नहीं देता और बिजली का बिल भी ज्यादा आने लगता है। इसका एक बड़ा कारण AC में जमा धूल और गंदगी होती है।

अक्सर लोग AC साफ करवाने के लिए मैकेनिक बुलाते हैं, जिस पर अच्छे-खासे पैसे खर्च हो जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर ही कुछ आसान तरीकों से AC की सफाई कर सकते हैं। इससे आपका AC बेहतर कूलिंग देगा और पैसे भी बचेंगे। तो चलिए जानते हैं AC को घर पर साफ करने के आसान तरीके।

सबसे पहले AC का पावर बंद करें

AC साफ करने से पहले सबसे जरूरी है कि आप उसका पावर सप्लाई बंद कर दें। इससे किसी भी तरह के करंट या नुकसान का खतरा नहीं रहेगा। सुरक्षा के लिए यह स्टेप बहुत जरूरी है।

Uploaded image

AC का फिल्टर साफ करें

AC का फिल्टर सबसे जल्दी गंदा होता है।

Advertisement
  • AC का फ्रंट पैनल खोलें और फिल्टर को सावधानी से बाहर निकालें। 
  • इसे साफ पानी से धो लें। 
  • अगर ज्यादा गंदगी हो तो सेंसिटिव कपड़ों के डिटर्जेंट के घोल वाले पानी से भी धो सकते हैं। 
  • फिल्टर को पूरी तरह सूखने के बाद ही वापस लगाएं।

कूलिंग कॉइल की सफाई करें

कई बार कॉइल पर धूल जमने से AC की कूलिंग कम हो जाती है। इसके लिए आप सॉफ्ट ब्रश या सूखे कपड़े की मदद से हल्के हाथ से कॉइल साफ कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ज्यादा दबाव न डालें।

आउटडोर यूनिट की सफाई भी जरूरी

AC का आउटडोर यूनिट अक्सर धूल और पत्तों से भर जाता है। इसके ऊपर और आसपास की धूल साफ करें। इसके बाद जमी हुई गंदगी को ब्रश से हटाएं। इससे AC की कूलिंग बेहतर हो जाती है।

Advertisement
Uploaded image

ड्रेनेज पाइप चेक करें

कभी-कभी ड्रेनेज पाइप में गंदगी जमा होने से पानी लीक होने लगता है। इसलिए पाइप को भी एक बार जरूर चेक करें और अगर उसमें कचरा फंसा हो तो उसे साफ कर दें।

AC को साफ क्यों रखना चाहिए?

  • AC की कूलिंग बेहतर होती है। 
  • बिजली की खपत कम होती है। 
  • मशीन की लाइफ बढ़ती है। 
  • कमरे में साफ और ठंडी हवा मिलती है।

किन बातों का रखें ख्याल?

Uploaded image

अगर AC में ज्यादा गंदगी हो या कोई तकनीकी समस्या हो तो मैकेनिक की मदद लेना ही बेहतर होता है। घर पर सिर्फ हल्की सफाई ही करें।

अगर आप समय-समय पर AC के फिल्टर और आउटडोर यूनिट की सफाई करते रहें, तो आपका AC लंबे समय तक सही तरीके से काम करेगा। साथ ही आपको बार-बार मैकेनिक बुलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और पैसे की भी बचत होगी।

यह जरूर पढ़ें: March 2026 Holiday Family Trip: विदेश की फ्लाइट हो गई कैंसिल? तो बच्चों की परीक्षा खत्म होने के बाद यहां जाएं घूमने, युद्ध का नहीं होगा कोई असर

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 19:23 IST