March 2026 Holiday Family Trip: विदेश की फ्लाइट हो गई कैंसिल? तो बच्चों की परीक्षा खत्म होने के बाद यहां जाएं घूमने, युद्ध का नहीं होगा कोई असर
Pocket Friendly Holiday Trip Out Of India: अगर किसी कारण से आपकी विदेश यात्रा की फ्लाइट कैंसिल हो गई है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। दुनिया में कई सुरक्षित और खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं जहां आप बच्चों की परीक्षा खत्म होते ही शानदार फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं और यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Best Places To Visit In World : मार्च का महीना घूमने-फिरने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। खासकर इस समय बच्चों की परीक्षाएं खत्म होने लगती हैं और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का अच्छा मौका मिल जाता है। लेकिन कई लोगों का अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से विदेश जाने का प्लान खराब गया है।
वहीं अगर आपका भी ट्रिप प्लान कैंसिल हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दुनिया में कई ऐसी खूबसूरत और सुरक्षित जगहें हैं जहां आप परिवार और बच्चों के साथ बेहतरीन छुट्टियां मना सकते हैं और युद्ध जैसी परिस्थितियों का भी कोई असर नहीं होगा। बता दें कि इन खूबसूरत जगहों को आप कम बजट के अंदर भी एन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ शानदार डेस्टिनेशन के बारे में।
बाली, इंडोनेशिया
बाली फैमिली ट्रिप के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां आपको खूबसूरत समुद्र तट, हरे-भरे जंगल, झरने और शानदार रिसॉर्ट्स मिलेंगे। यहां आपको बच्चों के लिए वॉटर स्पोर्ट्स मिल जाएगा। साथ ही, यह जगह शांत और सुरक्षित भी रहेगी। इसके अलावा मार्च के महीने में यहां का मौसम भी काफी सुहावना रहता है।
सिंगापुर
अगर आप बच्चों के साथ घूमने की सोच रहे हैं तो सिंगापुर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां साफ-सफाई, सुरक्षा और आधुनिक आकर्षण हर किसी को पसंद आते हैं। यह की घूमने की खास जगहें यूनिवर्सल स्टूडियोज सिंगापुर, गार्डन्स बाय द बे और सेंटोसा आइलैंड हैं। यहां बच्चों और बड़ों दोनों के लिए खूब एंटरटेनमेंट है।
Advertisement
थाईलैंड
थाईलैंड एक बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है जहां भारतीय परिवार बड़ी संख्या में छुट्टियां मनाने जाते हैं। यहां कि लोकप्रिय जगहें फुकेत, क्राबी और बैंकॉक हैं। यहां खूबसूरत बीच, स्वादिष्ट खाना और शानदार नाइट मार्केट्स ट्रिप को यादगार बना देते हैं।
वियतनाम
पिछले कुछ सालों में वियतनाम भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और सस्ती यात्रा इसे शानदार ऑप्शन बनाती है। इस जगह पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो 'हा लॉन्ग बे', 'दा नांग' और 'हो ची मिन्ह सिटी' जरूर देखें।
Advertisement
ट्रिप प्लान करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- बच्चों की परीक्षा खत्म होने के बाद ही तारीख तय करें।
- पहले से फ्लाइट और होटल बुक करें।
- ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर लें।
- पासपोर्ट और जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें।