Apple Kheer Recipe: चावल नहीं...सिर्फ 15 मिनट में झटपट तैयार करें सेब की मलाईदार खीर, नोट करें आसान रेसिपी

Apple Kheer Recipe: अगर आप मीठे के शौकीन हैं लेकिन घंटों तक रसोई में खड़े होने का समय नहीं है, तो सेब की खीर आपके लिए सबसे हेल्दी और जल्दी बनने वाला खीर है। आइए इसे बनाने के बारे में जानते हैं।

aaple-kheer-recipe-seb-ki-kheer-ki-recipe-bina-chawal-ki-kheer-indian-sweet-dessert-recipes
aaple-kheer-recipe-seb-ki-kheer-ki-recipe-bina-chawal-ki-kheer-indian-sweet-dessert-recipes | Image: Meta AI

Apple Kheer Recipe: क्या आपने कभी सोचा है कि चावल के खीर के अलावा भी एक ऐसी खीर है, जो न केवल टेस्टी बल्कि झटपट तैयार भी हो जाए?  तो वो है सेब की खीर। सेब और दूध का क्रीमी टेस्कचर मिलकर इसे एक ऐसा डेजर्ट बनाते हैं जिसे बच्चे और बड़े सभी चाव से खाते हैं। इतना ही नहीं, इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए इसे बनाने के बारे में जानते हैं और इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री की जरूरत पड़ेगी? इसे भी नोट कर लें।

सेब की खीर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? 

सेब
फुल क्रीम दूध
चीनी
इलायची पाउडर
मेवे
पिस्ता
केसर
घी

सेब की खीर किस तरह बनाएं? 

सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर उबालने के लिए रखें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे। दूध को करीब 15-20 मिनट तक तब तक पकाएं जब तक कि वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। 
जब तक दूध उबल रहा है, एक पैन में घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस किए हुए सेब डालकर 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें। ऐसा करने से सेब का कच्चापन दूर हो जाता है और खीर में एक बेहतरीन फ्लेवर आता है।
जब दूध अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें। चीनी के घुलने तक इसे अच्छी तरह चलाएं।
अब गैस बंद कर दें और इसे 4-5 मिनट के लिए हल्का ठंडा होने दें। जब दूध थोड़ा गुनगुना रह जाए, तब इसमें भुने हुए सेब मिलाएं। महत्वपूर्ण टिप: हमेशा ध्यान रखें कि बहुत अधिक उबलते हुए गर्म दूध में सेब न डालें, अन्यथा दूध के फटने का डर रहता है।
तैयार खीर को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटे हुए बादाम व पिस्ता से सजाएं। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार गरमा-गरम या फ्रिज में रखकर ठंडा परोस सकते हैं।

इन टिप्स को जरूर करें फॉलो 

सेब को भूनना न भूलें, क्योंकि यह खीर को एक अलग ही सौंधापन देता है।
यदि आप इसे और भी अधिक शाही बनाना चाहते हैं, तो इसमें 2-3 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं।
यह खीर फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडी होने के बाद और भी अधिक स्वादिष्ट लगती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - खुले बाल, हाथों में कैमरा... और 'ओ राधा, तेरा ठुमका' गाने पर चहकती संचिता, मौत से पहले आखिरी VIDEO में बेहद खुश थी एक्ट्रेस फिर खुदकुशी क्यों?

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड