खुले बाल, हाथों में कैमरा... और 'ओ राधा, तेरा ठुमका' गाने पर चहकती संचिता, मौत से पहले आखिरी VIDEO में बेहद खुश थी एक्ट्रेस फिर खुदकुशी क्यों?

महज 22 वर्ष की आयु में संचिता उगाने का यूं अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना बेहद स्तब्ध कर देने वाला है। उनके निधन की खबर ने न केवल उनके परिवार और दोस्तों को, बल्कि हर उस व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है जो उन्हें जानता था। एक खिलखिलाती उम्र, जहां सपने बुने जाते हैं और भविष्य की योजनाएं बनाई जाती हैं। ऐसी उम्र में सुसाइड जैसा कदम उठाना दिल दहलाने वाला है।

tv-actress-sanchita-ugale-suicide-last-reel-viral-before-death
tv-actress-sanchita-ugale-suicide-last-reel-viral-before-death | Image: Instagram

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'कुमकुम भाग्य' जैसे लोकप्रिय शो से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली उभरती हुई अभिनेत्री संचिता उगाले ने महज 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। 14 जून की शाम को घटी इस घटना ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है।

14 जून को संचिता ने की खुदकुशी

जिस दिन संचिता ने खुदकुशी की, उसी दिन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि थी। छह साल पहले इसी तारीख को सुशांत के निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया था, और अब संचिता के जाने से फैंस फिर से उसी सदमे में हैं।

हंसते-मुस्कुराते चेहरे के पीछे का दर्द

संचिता के निधन की खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी रील देख किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतनी गहरी परेशानी में होंगी। वीडियो में वह 'डफली वाले डफली बजा' गाने पर बेहद खुशी और उत्साह के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। उनकी चहचहाती आंखों को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि वह इतना बड़ा कदम उठाने वाली हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, संचिता ने नालासोपारा स्थित अपने घर में पंखे से लटककर अपनी जान दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और पिता की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई है। आत्महत्या का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आपको बता दें, 'कुमकुम भाग्य' में दिया टंडन की भूमिका और विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' से संचिता ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। अपनी मेहनत से करियर को नई उड़ान दे रही इस प्रतिभाशाली एक्ट्रेस का इतना बड़ा कदम उठाना अपने आप में सवाल छोड़ जाता है कि आखिर ऐसा क्यों किया?

Advertisement

ये भी पढ़ें - Pritam Retirement: अरिजीत सिंह के बाद प्रीतम भी बॉलीवुड म्यूजिक से लेने जा रहे ब्रेक? कहा- नई यात्रा पर निकलने का समय…

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड