अपडेटेड 14 March 2026 at 16:41 IST
Induction Cooktop Maintenance Tips: इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 8 गलतियां? हो सकता है बड़ा नुकसान
Induction Cooktop Maintenance Tips: क्या आप भी एलपीजी की महंगाई के चलते इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन कहीं इन आठ गलतियों को तो नहीं कर रहें हैं। जान लें वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Induction Cooktop Maintenance Tips: एलपीजी गैस की तंगी और मंहगाई के चलते, आजकल हर किचन में इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल बढ़ गया है। इस समय अनजाने में की गई छोटी गलतियां इसे जल्दी खराब कर सकती हैं। अगर आप अपने इंडक्शन को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं और इसे होने वाले खतरे से बचना चाहते हैं, तो इस बातों का ध्यान रखना बेहग जरूरी है। सही रखरखाव बिजली को बचाने के साथ ही इंडक्शन को भी सेफ रखेगा।
गलत बर्तनों का इस्तेमाल
इंडक्शन पर हमेशा फ्लैट बॉटम वाले और केवल इंडक्शन फ्रेंडली बर्तनों का ही प्रयोक करना चाहिए। एल्युमिनियम या तांबे के बर्तन इस पर काम नहीं करते और इसकी सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
सफाई में लापरवाही
खाना बनाने के बाद इंडक्शन के ऊपर गिरे दाग-धब्बों को तुरंत साफ करना जरूरी होता है। ध्यान रखने वाली बात ये होती है कि सफाई के लिए कभी भी लोहे के जूने या नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें वरना कांच पर स्क्रैच पड़ सकते हैं।
गीले हाथों से छूना
इंडक्शन एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है इसलिए इसे कभी भी गीले हाथों से नहीं छूना चाहिए। गीले हाथों से बटन दबाने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है। ऐसे पैनल को टच करने से ये खराब भी हो सकता है।
Advertisement
ज्यादा वजन रखना
हर इंडक्शन की अपनी एक भार क्षमता होती है। इस पर बहुत भारी बर्तन रखने या झटके से कुकर रखने से इसका ऊपर वाला सिरामिक ग्लास चटक सकता है। इसलिए इंडक्शन पर जितना भार रखने की लिमिट दी हो उतना ही रखना चाहिए।
खाली इंडक्शन चालू रखना
बिना बर्तन रखे इंडक्शन को ऑन छोड़ने से इसकी इंटरनल कॉइल्स ज्यादा गर्म हो जाती हैं। इससे मशीन के अंदरूनी हिस्से जलने का डर रहता है।
Advertisement
वेंटिलेशन की कमी
इंडक्शन के नीचे लगे पंखे को हवा मिलना जरूरी है। इसे कभी भी ऐसी जगह न रखें जहां हवा का रास्ता बंद हो जाए वरना ओवरहीटिंग की वजह से मशीन बंद हो सकती है।
तुरंत प्लग निकालना
खाना पकने के बाद पंखा कुछ देर तक चलता है ताकि अंदर की गर्मी बाहर निकल सके। पंखा बंद होने से पहले कभी भी मेन स्विच बंद न करें।
वोल्टेज का उतार-चढ़ाव
बिजली के कम या ज्यादा होने पर इंडक्शन का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। हाई वोल्टेज की वजह से इसका कीमती मदरबोर्ड जल सकता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 16:41 IST