Fridge Smell Hacks: बदबूदार फ्रिज से पाएं छुटकारा, बिना मेहनत अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़

Fridge Smell Hacks: गर्मियां आते ही हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। लेकिन कई बार उससे काफी बदबू आती है। इसीलिए पांच ऐसे जुगाड़ लेकर आए हैं, जिससे बिना मेहनत किए ही आने लगेगी खुशबू।

Fridge Smell Hacks
Fridge Smell Hacks | Image: AI

Fridge Smell Hacks: किचन में रखे हुए फ्रिज में कच्चे से लेकर पका हुआ खाना लोग रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसका यूज गर्मियों के मौसम में तो और भी जरूरी हो जाता है। कई बार अलग- अलग चीजों तरह- तरह की चीजों से या फिर पके हुए खाने जैसे सब्जी या फिर दाल के खराब होने से फ्रिज के अंदर अजीब से बदबू आने लगती है। इस तरह की गंध इतनी जिद्दी होती है कि नॉर्मल तरह से सफाई करने से भी नहीं जाती है। ऐसे में आप अपनी रसोई में कुछ मामूली चीजों के इस्तेमाल से बिना किसी मेहनत के अपने फ्रिज को फिर से महका सकते हैं।

बेकिंग सोडा

फ्रिज की बदबू सोखने के लिए एक कटोरी में दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज के एक कोने में रख दें। ऐसा करने से फ्रिज के अंदर की हवा में जो भी खराब गंध मौजूद होती है उसे अपने अंदर सोख लेता है। इससे अंदर ताजगी बनी रहती है।

नींबू और नमक

एक नींबू को दो हिस्सों में काटकर उस पर थोड़े नमक को छिड़क दें। अब इसे फ्रिज की किसी भी रैक में या फिर किसी कोने में रख दें। नींबू की नेचुरल खुशबू फ्रिज के अंदर के माहौल को तुरंत फ्रेश कर देती है और दुर्गंध को खत्म करती है।

कॉफी पाउडर

अगर फ्रिज से बहुत तेज गंदी बदबू आ रही है तो एक छोटी प्लेट में थोड़ा सा कॉफी पाउडर फैलाकर रख दें। लगभग 24 घंटे के अंदर कॉफी अपनी महक से फ्रिज की हवा को पूरी तरह बदल जाएगी।

Advertisement

गीला अखबार और पानी

यह एक बहुत ही पुराना और असरदार देसी जुगाड़ माना जाता है। अखबार के कुछ पन्नों को मोड़कर उन पर हल्का पानी छिड़क दें। इसके बाद इसे फ्रिज के कोनों में रख दें। कागज के रेशे फ्रिज की नमी और गंध को सोख लेते हैं।

सफेद सिरका

सफाई करते समय एक कप पानी में आधा कप सफेद सिरका मिला दें। अब इसे एक पोछे में डुबोकर फ्रिज के अंदरूनी हिस्सों को पोछ दें। यह न केवल कीटाणुओं का सफाया करता है बल्कि पुरानी से पुरानी महक को भी जड़ से मिटा देता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान ने लिया बदला, UAE में अमेरिका के तेल टैंकर पर बड़ा अटैक

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड