अपडेटेड 23 July 2025 at 21:53 IST

फ्रीजर में जम जाती है मोटी-मोटी बर्फ? इन आसान 5 घरेलू उपाय से तुरंत मिलेगा छुटकारा

Stop Ice Formation In Deep Freezer : गर्मियों में हर घर में फ्रिज की जरूर अधिक से अधिक बढ़ जाती है। इसी के साथ फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने से समस्या भी बढ़ जाती है। यह न सिर्फ फ्रिज की कूलिंग कैपेसिटी को कम करता है बल्कि लाइट की भी खपत भी बढ़ा देता है। हम आपके लिए 5 घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हें उपयोग करके आपको छुटकारा मिल जाएगा।

Stop Ice Formation In Deep Freezer
फ्रीजर में बर्फ | Image: Freepik

Stop Ice Formation In Deep Freezer : गर्मियों में हर घर में फ्रिज की जरूर अधिक से अधिक बढ़ जाती है। इसी के साथ फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने से समस्या भी बढ़ जाती है। यह न सिर्फ फ्रिज की कूलिंग कैपेसिटी को कम करता है बल्कि लाइट की भी खपत भी बढ़ा देता है। अगर आपको भी बार-बार बर्फ जमने की परेशान का सामना करना पड़ रहा है, तो हम आपके लिए कुछ आसान और कारगर टिप्स लेकर आए हैं। आइए जानते हैं किन उपायों को अपनाकर आप अपने फ्रिज को बर्फ से बचाकर बेहतर बना सकते हैं।

1. फ्रीजर को समय-समय पर डिफ्रॉस्ट करते रहें

फ्रीजर में लगातार बर्फ जमने की एक बड़ी वजह उसे लंबे समय तक डिफ्रॉस्ट न करना भी होता है। अगर आपके फ्रीजर में मैनुअल डिफ्रॉस्ट सिस्टम है, तो हफ्ते में कम से कम एक बार डिफ्रॉस्ट जरूर करें। इससे मोटी बर्फ की परत नहीं जमेगी। इसके साथ ही फ्रीजर खुला और ठंडा बना रहेगा।

Ice crystals icebox freezer in refrigerator | Premium Photo

2. फ्रिज का दरवाजा कम खोलें

फ्रीजर या फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से अंदर से नमी चली जाती है। इससे बर्फ तेजी से जमने लगती है। कोशिश करें कि जरूरी सामान एक बार में ही निकाल लें ताकी फ्रिज को बार-बार खोलने की आवश्यकता न पड़े। ये भी ध्यान देना होगा कि फ्रिज का दरवाजा देर तक खुला न छोड़ें।

Essential tips to prevent ice buildup in your refrigerator | Asianet  Newsable

3. फ्रीजर में गर्म या गीली चीजें न रखें

गर्म या नमी वाली चीजें रखने से भी फ्रीजर में नमी बढ़ती है। इससे बर्फ जल्दी जम जाती है। इसलिए फ्रीजर में कोई भी सामान रखने से पहले उसे ठंडा और सूखा कर लें।

Advertisement

4. फ्रिज की रबर सील की जांच टाइम-टाइम पर करें

अगर आपका फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा है तो यह भी बर्फ जमने का एक कारण हो सकता है। दरवाजे पर लगी रबर सील को समय-समय पर चेक करें। अगर वह ढीली या कट कई या फट हुई हो तो तुरंत बदल दें।

Frozen ice buildup in the freezer of refrigerator | Premium Photo

5. फ्रीजर में ओवरलोड करके सामान न रखें

अपने फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा सामान न रखें। इससे एयर सर्कुलेशन में दिक्कत आ जाती है, जिससे कूलिंग का बैलेंस बिगड़ जाती है और बर्फ अधिक जमने लगती है। फ्रीजर को हमेशा हल्का और तरीके से रखें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: विटामिन बी-12 की कमी के दिख रहे लक्षण? ये दाल खाना कर दीजिए शुरू
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 21:53 IST