Lassi Recipe: घर पर तैयार करें ये 5 लजीज लस्सी, हर घूंट में मिलेगा रेस्टोरेंट वाला अहसास, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
Lassi Recipe: गर्मियों के दिनों में लोग अक्सर लस्सी पीना काफी पसंद करते हैं। इसीलिए 5 तरह की लजीज लस्सी की रेसिपी लेकर आए हैं। इससे बिलकुल रेस्टोरेंट वाला स्वाद आ जाएगा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Lassi Recipe: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाली चीजों में लस्सी को सबसे पहले नंबर पर माना जाता है। लस्सी एक ऐसा पारंपरिक ड्रिंक है, जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन होती है। अब आप घर पर ही अलग-अलग फ्लेवर की 5 तरह की लस्सी बनाकर रेस्टोरेंट जैसा मजा ले सकते हैं। लस्सी के लिए हमेशा ताजा और गाढ़ा दही इस्तेमाल किया जाता है। ब्लेंड करते समय थोड़ा ठंडा दूध मिलाने से टेक्सचर स्मूद बनता है। साथ ही ऊपर से मलाई या ड्राई फ्रूट्स डालने से स्वाद और भी बढ़ जाता है। घर की बनी लस्सी में आप अपनी पसंद के हिसाब के फ्लेवर जोड़ सकते हैं। आइए बताते हैं पांच तरह की अलग- अलग लस्सी बनाने की रेसिपी।
क्लासिक मीठी लस्सी
मीठी क्लासिक लस्सी को दही, चीनी और इलायची से बनाया जाता है। इस लस्सी में पारंपरिक स्वाद आता है। इसके ऊपर से मलाई डालने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
नमकीन लस्सी
नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाकर नमकीन लस्सी को बनाया जाता है। इसे पीकर बॉडी में एकदम नई ताजगी का एहसास आ जाता है।
आम की लस्सी
आम के पल्प और दही से बनी यह लस्सी बच्चों और बड़ों दोनों की पसंदीदा होती है। इसका गाढ़ा और मीठा स्वाद इसे खास बनाई जाती है।
Advertisement
रोज लस्सी
गुलाब सिरप से तैयार यह लस्सी खुशबूदार और स्वाद में अलग होती है। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालने पर इसका टेस्ट और बेहतर हो जाता है।
केसर-पिस्ता लस्सी
केसर और पिस्ता से बनी यह लस्सी रिच और क्रीमी होती है, जो बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा अनुभव देती है।