मुस्लिम एक्ट्रेस का टीवी इंडस्ट्री पर फूटा गुस्सा, कुंडली देखकर काम मिलने पर की बात, वीडियो हो रहा वायरल
TV Industry Controversy: मुस्लिम एक्ट्रेस का टीवी इंडस्ट्री पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक वीडियो बनाकर कहा है कि लोगों को उनकी कुंडली देखकर काम मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी बात कहकर ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

TV Industry Controversy: टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ी हुई है। एक बार फिर से टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली है, जिससे मामला गरमाया हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इंडस्ट्री के नए ट्रेंड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका दावा है कि अब कलाकारों को उनकी एक्टिंग के बजाय उनकी कुंडली और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के आधार पर काम दिया जा रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, आइए जानते हैं कि उन्होने क्या कहा है।
कौन हैं एक्ट्रेस और क्या है मामला
टीवी शोज और बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुकीं फलक नाज अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कास्टिंग प्रोसेस में हो रहे बदलावों को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पहले कलाकारों को उनके टैलेंट के आधार पर मौके मिलते थे, लेकिन अब चीजें बदल चुकी हैं।
कुंडली देखकर हो रही कास्टिंग पर की बात?
वीडियो में फलक ने दावा किया है कि इंडस्ट्री के कुछ बड़े और सफल प्रोड्यूसर अब कलाकारों की कुंडली देखकर उन्हें काम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक प्रोडक्शन हाउस ने उनसे शो के बारे में बात करने के बाद लुक टेस्ट के बजाय उनकी जन्मतिथि, समय और स्थान जैसी जानकारी मांगी। इस तरह का एक्सपीरियंस उनके लिए काफी चौंकाने वाला था।
एकता कपूर पर तंज के कयास
फलक नाज ने अपने इस वीडियो में सीधे तौर पर भले ही किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे एकता कपूर की ओर इशारा मान रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी प्रोड्यूसर की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।